{"_id":"6a80aaafeb1a86446a088101","slug":"video-police-personnel-abducted-college-administrator-son-in-vehicle-2026-08-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: कॉलेज संचालक के बेटे को गाड़ी में उठा ले गए पुलिसकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: कॉलेज संचालक के बेटे को गाड़ी में उठा ले गए पुलिसकर्मी
आगरा के ट्रांस यमुना में रहने वाले एक कॉलेज संचालक के बेटे को घर के पास से एसओजी कर्मी बदमाशों की स्टाइल में गाड़ी में उठा ले गए। एक राहगीर ने पुलिस को सूचना दी तो अपहरण का शोर मच गया। परिजन दहशत में आ गए। करीब 1 घंटे बाद कॉलेज संचालक के बेटे ने छलेसर चौकी में होने की जानकारी दी। इस पर परिजन वहां पहुंच गए। बाद में उसे छोड़ दिया गया। ट्रांस यमुना बी ब्लॉक निवासी महेंद्र कुमार का एत्मादपुर के छलेसर में डिग्री कॉलेज है। बृहस्पतिवार रात 10:30 बजे उनका बेटा पुष्पेंद्र स्कूटर से घर लौट रहा था। घर के पास ही बोलेरो सवार कुछ लोगों ने उसे रोका और गाड़ी में खींच लिया। इसके बाद हाईवे पर चले गए। कॉलेज संचालक का पड़ोसी सत्या वहां खड़ा हुआ था। उसने 112 नंबर पर कॉल कर अपहरण की सूचना दे दी। पुलिस ने पुष्पेंद्र के मोबाइल पर कॉल किया लेकिन कुछ देर बाद बंद हो गया। लोकेशन एत्मादपुर क्षेत्र की आई। एक घंटे बाद पुष्पेंद्र ने अपने पिता को खुद बताया कि उसे पुलिस ने उठाया था और छलेसर चौकी पर ले आई है। उधर, डीसीपी पश्चिमी जोन आदित्य सिंह का कहना है कि बुधवार शाम को एक शराब के ठेके फायरिंग की घटना हुई थी। रहनकलां निवासी वीरेंद्र घायल हुआ। आरोपी पूरन भाग गया है। काॅल डिटेल के आधार पर पुलिस पुष्पेंद्र को पूरन के बारे में पूछताछ के लिए लेकर आई थी। पूछताछ के बाद कॉलेज संचालक के बेटे को छोड़ दिया गया है। इसका जीडी में तस्कर भी डाला गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।