{"_id":"6a80aac8ded3fda2f40725ba","slug":"video-schoolgirls-returning-from-school-dragged-into-bushes-mob-beats-up-accused-2026-08-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: स्कूल से लाैट रहीं छात्राओं को झाड़ियों में खींचा, भीड़ ने आरोपी को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: स्कूल से लाैट रहीं छात्राओं को झाड़ियों में खींचा, भीड़ ने आरोपी को पीटा
आगरा के थाना सदर से 100 मीटर की दूरी पर स्कूल से घर लौट रही दो छात्राओं को युवक ने झाड़ियों में खींचने की कोशिश की। शोर मचाने पर जुटे लोगों ने छात्राओं को बचाया और आरोपी की पिटाई की। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे थाने ले आई। जांच में आरोपी मानसिक बीमार निकला। उसे एक एनजीओ के सुपुर्द किया गया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। बृहस्पतिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे मधु नगर क्षेत्र की 9 और 10 साल की दो छात्राएं स्कूल से घर लौट रही थीं। मधु नगर मोड़ पर पहले से मौजूद एक युवक ने छात्राओं को पकड़ लिया और झाड़ियों में खींचने लगा। छात्राओं के शोर मचाने पर दूसरे छात्रों ने सड़क पर आते-जाते लोगों को रोका और घटना की जानकारी दी। लोग झाड़ियों में घुस गए और छात्राओं को छुड़ाने के बाद आरोपी युवक की पिटाई की। पुलिस ने उसे एनजीओ अपना घर के सुपुर्द किया है। पुलिस की जांच में आरोपी अपना नाम-पता नहीं बता सका। एसीपी सदर राम प्रवेश गुप्ता ने बताया कि वह अजीब हरकतें कर रहा था। बाद में उसके मानसिक बीमार होने की पुष्टि हुई। जिस जगह घटना हुई, वहां के लोगों ने बताया कि युवक दो वर्ष से सड़क पर सोता और खाता-पीता है। पहले भी आती-जाती महिलाओं के साथ ऐसी हरकतें कर चुका है। एक युवती से गलत हरकत करने पर उसे पीटा भी गया था लेकिन मानसिक बीमारी के कारण कार्रवाई नहीं हुई। उधर, इस घटना से दोनों छात्राएं काफी डर गईं। उनके परिजन उन्हें अपने साथ घर ले गए। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस की गश्त रहती तो ऐसी हरकत नहीं होती। परिजन ने इस रास्ते पर पुलिस तैनात करने की मांग की। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि आरोपी युवक छात्राओं के साथ किसी तरह की घटना को अंजाम दे सकता था। उसे सुरक्षित आश्रय दिलाया जाना चाहिए। यदि बीमार है तो मानसिक स्वास्थ्य संस्थान में उसका उपचार किया जाना चाहिए। लोगों ने उसके घरवालों की जानकारी जुटाने की भी मांग की। उनका कहना था कि युवक को उसके परिजन के सुपुर्द किया जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।