{"_id":"5cb6c844bdec2214476342ef","slug":"top-5-ways-parents-should-know-how-to-reduce-child-stress","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बच्चों में 'चिंता' है गंभीर समस्या, पेरेंट्स इस्तेमाल करें ये 5 आसान तरीके","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
बच्चों में 'चिंता' है गंभीर समस्या, पेरेंट्स इस्तेमाल करें ये 5 आसान तरीके
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: पंखुड़ी सिंह
Updated Wed, 17 Apr 2019 12:15 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आज के दौर में हमारे आस पास का माहौल ही ऐसा हो गया है कि हम हर छोटी बात का तनाव ले लेते हैं और इससे चिंता होने लगती है। आपको बता दें कि ये लक्षण सिर्फ बड़ों में ही नहीं है बल्कि बच्चे भी इसका शिकार हैं। अपने बच्चे की बात को गंभीरता से लें, उन्हें अनदेखा न करें क्योंकि उनकी उम्र के अनुसार वो छोटी सी बात भी उनके लिए गंभीर चिंता का विषय हो सकती है। ऐसे में मेन्टल हेल्थ एक्सपर्ट के पास जाना उचित है लेकिन ऐसी समस्याओं को खुद सुलझाने की कोशिश करें। जानें 5 आसान तरीके जिनसे अपने बच्चे को चिंता से बाहर निकाल सकते हैं और उन्हें जीवन संबंधी अच्छा ज्ञान दे सकते हैं।
2 of 6
हर माता-पिता को इस बात का खास ध्यान रखना चाहिए कि बच्चे हर चीज आपको देखकर ही सीखते हैं। उनके सामने आपके द्वारा की गई रोजमर्रा की छोटी-छोटी गलतियां उन्हें भी ये सिखाती हैं कि गलतियां करना सामान्य है या ठीक है। हालांकि, इस बात को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता कि गलती प्रत्येक इंसान से होती है और कोई भी मनुष्य परफेक्ट नहीं होता। लेकिन गलतियां करने से हम बच जरूर सकते हैं।
3 of 6
सबसे पहला कदम है कि अपने बच्चे को ये विश्वास दिलाएं कि आप उनपर विश्वास करते हैं। अपने बच्चे को समझाएं कि आप उनके साथ हैं और उनकी समस्या का मिलकर समाधान करेंगे। यह बातें उन्हें डर का सामना करने के लिए प्रोत्साहित करेंगी और उनकी चिंता को दूर करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
डेमो
हालांकि, सुनने में थोड़ा अटपटा जरूर लगेगा लेकिन अपने बच्चे को उनकी चिंताओं की लिस्ट बनाने को कहें। इससे उन्हें अपनी भावनाएं व्यक्त करने में मदद मिलेगी और जो बातें वो आपसे नहीं कह पा रहे हैं उन्हें लिखेंगे तो आपको भी उन्हें समझने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
5 of 6
अपने बच्चे की चिंता को बेकार और छोटी बात समझकर अनदेखा न करें। उस विषय में उनसे सवाल करें, बात को समझने की कोशिश करें। इससे उन्हें न केवल अपनी भावनाओं को खुल कर व्यक्त करने में मदद मिलेगी, बल्कि भविष्य में वो आपसे कुछ छुपाएंगे नहीं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।