फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Work From Home: वर्किंग कपल्स आजमाएं ये टिप्स, रिलेशनशिप में नहीं आएगी परेशानी

Fri, 15 May 2020 08:02 AM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: योगेश जोशी Updated Fri, 15 May 2020 08:02 AM IST
विज्ञापन
work from home tips for couples
relationship - फोटो : pixabay

लॅाकडाउन की वजह से लगभग सभी कंपनियां अपने कर्मचारियों से आजकल वर्क फ्रॉम होम ही करवां रही हैं। सुरक्षा के लिहाज से ये बहुत जरूरी भी है। इस दौर में ज्यादातर परिवारों में पति-पत्नि दोनों ही वर्किंग हैं। वर्क फ्रॉम होम में पति-पत्नियों को कई तरहों की समस्याओं को झेलना पड़ रहा है।  जिस वजह से पति- पत्नि के आपसी रिश्ते में दूरियां बढ़ने लगी हैं।



पहले से ऑफिस जाना होता तो हर चीज की व्यवस्था बनी हुई थी, परंतु इस समय सारी व्यवस्थाएं थोड़ी बिगड़ गई हैं। इससे पहले कभी वर्क फ्रॉम होम किया भी नहीं तो इन सब की आदत भी नहीं है, ऐसे में पति-पत्नि में मनमुटाव होना आम बात है। आज हम आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं, जिनको अगर आप अपना लेंगे तो आपके वैवाहिक जीवन में किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं आएगी...

work from home tips for couples
- फोटो : getty images

प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को अलग रखें

  • पति-पत्नि को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि उन्हें अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को अलग रखना है। अपने ऑफिस के काम के समय सिर्फ काम करें और घर के काम करते से प्रोफेशन को बीच में न लाएं। अगर आप ऐसा करेंगे तो आपके रिश्ते में किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं आएगी।

Parenting Tips: इन टिप्सों को अपनाने से बच्चे पढ़ने लगेंगे ई-बुक्स, मनोरंजन के साथ बढ़ेगा ज्ञान

 

work from home tips for couples

काम के बीच में ब्रेक लेकर बातें करते रहें

  • आप इस समय काम के बीच- बीच में ब्रेक लेकर अपने पाटर्नर से बात करते रहें। ऐसा करने से मानसिक तनाव भी नहीं होगा और आपका रिश्ता भी मजबूत होगा। अपने जीवनसाथी को खुश रखने के लिए आप चाय या कॅाफी ब्रेक ले सकते हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
work from home tips for couples

मिलकर करें घर का काम

  • इस समय अपने पाटर्नर के साथ मिलकर घर के काम करें। वर्किंग कपल्स को इस बात को समझना होगा कि इस समय काम का दबाव दोनों पर है, इसलिए घर के सभी काम मिलकर किए जाएं। ऐसा करने से किसी एक व्यक्ति पर दबाव भी नहीं पड़ेगा और घर के काम भी जल्दी हो जाएंगे। एक साथ घर के काम करने से आप दोनों का रिलेशनशिप भी मजबूत होगा।

 

विज्ञापन
work from home tips for couples
relationship - फोटो : pixa

एक दूसरे से प्यार से करें बात

  • इस समय हो सकता आप पर काम का दबाव अधिक हो जिस वजह से आप को एकदम से गुस्सा आ जाए। परंतु आप को अपने गुस्से को नियंत्रण में रखना है और अपने पाटर्नर से प्यार से बातें करनी हैं। इस समय आपका पाटर्नर आपसे गुस्से में कुछ बोल दे तो उस ओर ध्यान न दें। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed