ब्रिटेन ही नहीं दुनिया भर के प्रेमी जोड़ों को इन दिनों एक संकट के दौर से गुजरना पड़ रहा है। लॉकडाउन के समय में लोग अपने घरों से जरूरी काम के लिए ही बाहर निकल सकते हैं। अगर आप एक साथ नहीं रहते हों तो अफसोस यह है कि प्रेमी- प्रेमिका से मिलना जरूरी काम में शामिल नहीं है, यानी आप लॉकडाउन के दौरान एक दूसरे से नहीं मिल सकते।
कोरोना के दौर में इश्क: लॉकडाउन की दिक्कतों के बीच रिलेशनशिप को कैसे रखें जवां?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाउरा कौलिंस ने बताया कि लॉकडाउन में अपने फ्लैट में अकेले रहने से ज्यादा खराब क्या ही होता। इसलिए जब लॉकडाउन की घोषणा हुई तो लाउरा अपने पार्टनर जोन के साथ रहने के लिए उनके माता-पिता के घर कॉर्नवाल आ गईं। जोन अभी अपने बचपन के कमरे में काम कर रहे हैं, वे अपने पुराने खिलौनों से घिरे हुए हैं, जिसमें टेडी बीयर, पोकमैन कार्ड और उनका एक पुराना गिटार शामिल है। यह काफी मजेदार है।
लाउरा ने बताया कि हमलोगों ने जिस तरह एकसाथ होने के लिए सोचा था, यह वैसा तो नहीं है। लेकिन हमारा एक साथ होना शानदार अनुभव है। हम लोग एक साथ गार्डेन में लंच ब्रेक लेते हैं। कोरोना महामारी के दौर में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ आठ साल के लंबे अंतराल बाद अपने माता पिता के पास आने के अनुभव पर जोन ने बताया कि अभी तो हमने उस तरह से नहीं देखा है। लेकिन डैड छोटी छोटी बातों पर नाराज हो जाते हैं। अगर हमने डिश वाशर को पूरी तरह खाली नहीं किया तो भी वह नाराज हो जाएंगे।
जोन और लाउरा ने कभी कार्नवाल आने की योजना नहीं बनाई थी लेकिन अब वे यहां हर पल का लुत्फ उठा रहे हैं।
मैं अपनी एक्स के साथ रहने आ गया
आपने ऊपर ठीक ही पढ़ा है। केयर्न लाइनहैम और एजे जेम्स, दोनों की उम्र 23 साल है। चार साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद पांच महीने पहले इनका ब्रेकअप हो गया था। लेकिन दोनों एक दूसरे के अच्छे दोस्त बने रहे।
एजे जेम्स ने न्यूजबीट ने कहा कि इसमें कुछ भी गलत नहीं है, हम और हमारे परिवार वाले इसके बारे में मजाक भी करते थे। जब लॉकडाउन की अफवाह शुरू हो रही थी तब एजे जेम्स ने केयर्न से पूछा कि वह कहां रहेंगे। एजे ने बताया कि कुछ वजहों से, उन्होंने कहा कि वे तीन सप्ताह तक मेरे घर में रहना चाहते हैं।
केयर्न, एजे के घर आ गए। एजे के माता पिता और उनके छोटे भाई के साथ रहने के लिए। एजे ने बताया, "मुझे लगता है कि मेरा परिवार मुझसे ज्यादा उनको प्यार करता है। लॉकडाउन समाप्त होने के बाद वे अपने घर चले जाएंगे। उनके पिता उन्हें बुला सकते हैं।
केयर्न और एजे, दोनों कामकाजी हैं। केयर्न एक लॉरी ड्राइवर हैं जबकि एजे विशेष देखभाल की जरूरतमंद लोगों की देखभाल करती हैं। केयर्न बताते हैं कि वे कभी कभी इस बात पर कंफ्यूज हो जाते हैं कि एजे के घर में वे मेहमान हैं। दोनों एजे के कुत्ते के साथ बेड भी शेयर करते हैं। लेकिन दोनों जोर देते हुए कहते हैं कि भविष्य में एकबार फिर से एक होने की संभावना अब नहीं है।
वर्चुअल सैर सपाटा
लंदन से पेरिस, पेरिस से न्यूयार्क, रिया और राजीव ने दुनिया भर की काल्पनिक सैर कर रहे हैं। दोनों एक साल से रिलेशनशिप में हैं और अलग अलग रहते हैं। लेकिन दोनों लॉकडाउन को दिलचस्प बनाने की कोशिशों में जुटे हैं। दोनों अब तक दुनिया भर के म्यूजियम की सैर कर चुके हैं। न्यूयार्क की गुगेनहेम और म्यूजियम ऑफ मॉर्डन आर्ट के अलावा पेरिस के लोवरे म्यूजियम को रिया और राजीव ऑनलाइन देख चुके हैं।
23 साल की रिया ने कहा कि एक साथ दुनिया के आश्चर्यजनक जगहों को देखना कूल अनुभव है। भले हम प्लेन से यात्रा करने की जगह इंटरनेट के जरिए यह काम कर रहे हैं। इन दिनों राजीव को शर्ट पहनना भी अतिरिक्त काम लगता है। वैसे सच यह भी है कि दोनों के लिए रिलेशनशिप के मायने केवल दुनिया घूमना नहीं है।