सब्सक्राइब करें

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 17 मार्च के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Tue, 17 Mar 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन

Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today in Hindi 17 March 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन
Trending Videos

लाइव अपडेट

10:18 PM, 17-Mar-2026

Bihar News: जमीन के लिए साढू ने साढू को उतारा मौत के घाट, 22 तारीख को होनी थी मृतक की बेटी की शादी

Bihar News: दरभंगा के काजी बहेड़ा गांव में देर रात हुई हिंसक घटना में अवधेश कुमार चौपाल (50) की पिटाई कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। और पढ़ें
09:40 PM, 17-Mar-2026

Bihar: बिहार में फिर चुनाव की तैयारी शुरू; राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची तैयार करने के दिए निर्देश

Bihar : बिहार विधान सभा चुनाव के बाद फिर से बिहार में चुनावी माहौल बनने जा रहा है। इसको लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने कमर कस लिया है। आयोग ने 24 जिलों की पूरी सूची जारी कर दी है।  और पढ़ें
09:20 PM, 17-Mar-2026

Bihar News: महिला पुलिसकर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, महकमे में मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

Bihar News: मुजफ्फरपुर के पारू थाना में तैनात महिला सिपाही प्रीति कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव किराए के कमरे से बरामद हुआ, जबकि पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में घरेलू विवाद सामने आया है। और पढ़ें
08:54 PM, 17-Mar-2026

Bihar: मधुबनी रेलवे स्टेशन से दबोचे गए जाली नोट गैंग के सदस्य, 6.44 लाख की नकली करेंसी बरामद

Bihar: मधुबनी रेलवे स्टेशन के पास पुलिस ने जाली नोट गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर 6.44 लाख रुपये की नकली भारतीय मुद्रा बरामद की। पूछताछ के आधार पर सूर्यदेव कुमार और उदल पासवान को पकड़ा गया, जबकि बोधगया में छापेमारी कर जाली नोट छापने का सामान भी जब्त किया गया।  और पढ़ें
08:11 PM, 17-Mar-2026

Bihar News: चोरी करके लौट रहा था ‘चोर’, रास्ते में खुद हो गया लूट का शिकार, बिहार में हुआ अजब-गजब कांड

 Bihar News: रोहतास के डालमियानगर थाना क्षेत्र में चोरी कर लौट रहा एक नाबालिग खुद ही लूट का शिकार हो गया। पुलिस ने जांच के दौरान उसके पास से चोरी के जेवर, हथियार और नकदी बरामद की। नाबालिग के बयान पर उसके साथ लूट की घटना को अंजाम देने वाले राजू कुमार और नीतीश कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। और पढ़ें
07:59 PM, 17-Mar-2026

Bihar News: 30 साल की कैद खत्म; गया में ईंट भट्ठे से 62 बंधुआ मजदूर आजाद, गुप्त सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई

Bihar News: गया के फतेहपुर प्रखंड में प्रशासन ने पूर्वी बाथन गांव स्थित ईंट भट्ठा पर छापेमारी कर 62 बंधुआ मजदूरों को मुक्त कराया। यह कार्रवाई शशांक शुभंकर के निर्देश पर की गई, जिसमें एक आरोपी की गिरफ्तारी हुई जबकि मुख्य संचालक फरार है। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
07:42 PM, 17-Mar-2026

Bihar News: बेटे की मौत ने मां को मानसिक तौर पर तोड़ा, भीड़ ने समझा बच्चा चोर, सच्चाई जान आंखें हो जाएंगी नम

Bihar News: पूर्णिया के पंचमुखी मंदिर इलाके में बच्चा चोरी की अफवाह के कारण एक महिला को भीड़ ने घेर लिया। बाद में टीओपी पुलिस की जांच में सामने आया कि महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ है और पूर्व में शिक्षिका रह चुकी है। अपने बेटे की मौत के सदमे के कारण वह अक्सर भटक जाती हैं।   और पढ़ें
07:24 PM, 17-Mar-2026

Bihar News: चोरी के शक में वार्डेन बनी हत्यारिन, छात्रा को उतारा था मौत के घाट, कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा

Bihar News: दरभंगा व्यवहार न्यायालय ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्रा की हत्या मामले में वार्डेन रेखा सिन्हा को दोषी ठहराते हुए आजीवन सश्रम कारावास की सजा सुनाई है।  और पढ़ें
07:02 PM, 17-Mar-2026

Bihar News: रात में प्रेमिका से मिलने गया था प्रेमी, सुबह बन गया दूल्हा, छपरा में हुई अनोखी शादी

Bihar News: सारण जिले के पानापुर थाना क्षेत्र में प्रेमी युगल को रंगे हाथ पकड़े जाने के बाद दोनों परिवारों ने आपसी सहमति से शादी करा दी। नितेश कुमार और नेहा कुमारी की शादी मढ़ौरा के गढ़देवी मंदिर में संपन्न हुई और बाद में थाने में आवेदन देकर विवाह को वैधानिक रूप भी दिया गया। और पढ़ें
06:39 PM, 17-Mar-2026

Bihar News: जहानाबाद सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने चलाया जांच अभियान

Bihar News: जहानाबाद सिविल कोर्ट को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस ने पूरे परिसर में सघन तलाशी अभियान चलाया। सुरक्षा के मद्देनजर कोर्ट खाली कराया गया और हर आने-जाने वाले की कड़ी जांच की गई। एसपी अपराजिता लोहान ने बताया कि मामले की जांच जारी है और धमकी देने वाले की पहचान की जा रही है। और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed