सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Etawah Woman Raped at Medical University Sweeper Accused Found to be Pregnant During Routine Checkup

Etawah: आयुर्विज्ञान विवि में महिला से दुष्कर्म, सफाईकर्मी पर आरोप, रुटीन चेकअप में मिली गर्भवती, जांच शुरू

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: Himanshu Awasthi Updated Thu, 19 Mar 2026 02:26 PM IST
विज्ञापन
सार

Etawah News: सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी के मानसिक वार्ड में भर्ती एक महिला के साथ सफाईकर्मी द्वारा दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला के पांच माह की गर्भवती पाए जाने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Etawah Woman Raped at Medical University Sweeper Accused Found to be Pregnant During Routine Checkup
उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, इटावा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

इटावा जिले में आयुर्विज्ञान विवि के मानसिक रोग विभाग में भर्ती महिला के साथ दुष्कर्म की बात सामने आई है। महिला के रुटीन चेकअप में पांच माह के गर्भवती होने की भी पुष्टि हुई है। प्रथम दृष्टया जांच में एक सफाई कर्मचारी के दुष्कर्म की बात पता चली है। विवि प्रबंधन की सूचना पर थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। लगभग एक साल से विवि के मानसिक रोग विभाग में एक 40 साल की महिला भर्ती थी।

Trending Videos

महिला का रुटीन चेकअप कराया गया, तो उसमें गर्भावस्था का खुलासा हुआ। जानकारी होते ही खलबली मच गई। गहराई से जांच करने पर दुष्कर्म की बात सामने आई। विवि प्रबंधन की जांच में एक सफाई कर्मी की ओर से दुष्कर्म करने की बात सामने आई है। मानसिक रोग विभाग के अध्यक्ष प्रो. एके मिश्रा की ओर से थाने में सूचना दी गई है, जिसके आधार पर पुलिस ने भी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed