सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Official's Wife Harassed in Mall; Police Detain Five Friends

Kanpur: मॉल में अधिकारी की पत्नी से छेड़छाड़, पुलिस ने पांच दोस्तों को हिरासत में लिया

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Mon, 23 Mar 2026 11:35 AM IST
विज्ञापन
Kanpur: Official's Wife Harassed in Mall; Police Detain Five Friends
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

मॉल घूमने और खरीदारी करने आईं अधिकारी की पत्नी ने रविवार को पांच दोस्तों पर छेड़छाड़ का आरोप लगाकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पांचों दोस्तों को हिरासत में ले लिया। उन्हें थाने में लाकर पूछताछ शुरू की। पीड़िता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दे दी है। औरैया में तैनात एक अधिकारी की पत्नी रविवार शाम बड़ा चौराहा स्थित मॉल घूमने पहुंची थीं। पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि मॉल में थीं इस दौरान पांच दोस्तों में किसी एक ने कमेंट कर उनसे छेड़खानी की। घटना से गुस्साई अधिकारी की पत्नी ने शोर मचाकर सुरक्षा गार्डों से शिकायत करने की कोशिश की। शोर सुन मॉल में घूमने आए लोगों की भीड़ लग गई।

Trending Videos


महिला ने तुरंत पति को घटना की सूचना दी। मॉल पहुंची पुलिस पांचों युवकों को थाने ले आई। कोतवाली इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद पांडेय ने बताया कि प्रथम दृष्टता जांच में सामने आया है कि सभी युवक औरैया के ही रहने वाले हैं। मॉल में लोगों में चर्चा थी कि सेल्फी के दौरान किसी युवक का हाथ महिला को लग गया। महिला ने तहरीर दी है। सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed