सब्सक्राइब करें

विश्व माैसम दिवस: पांच साल में कानपुर का औसत तापमान 1.3 डिग्री बढ़ा,इस साल 50 डिग्री तक पहुंचने का पूर्वानुमान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Mon, 23 Mar 2026 12:22 PM IST
सार

जलवायु परिवर्तन के कारण औसत तापमान बढ़ रहा है। 2021 से 2025 के बीच अधिकतम पारा 48.2 डिग्री सेल्सियस तक जा चुका है।

विज्ञापन
World Meteorological Day: Kanpur's Average Temperature Rises by 1.3 Degrees in Five Years
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
पिछले पांच वर्षों में कानपुर का औसत तापमान 1.3 डिग्री बढ़ गया है। हर साल तापमान में कुछ न कुछ वृद्धि हो रही है। 2021 से लेकर 2025 के बीच तापमान में क्रमिक बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। इन वर्षों में अभी तक अधिकतम पारा 48.2 डिग्री सेल्सियस तक जा चुका है। पूर्वानुमान है कि इस साल अधिकतम तापमान 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। माैसम वैज्ञानिक इसे जलवायु परिवर्तन का असर बता रहे हैं। जलवायु परिवर्तन के कारण ही बीते दो-तीन दिनों में अचानक पारा 10 से 15 डिग्री गिर गया था। इससे फसलों और लोगों की सेहत पर बुरा असर पड़ रहा है।


माैसम विशेषज्ञ डाॅ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि इस तरह के उतार-चढ़ाव वाले माैसम से फसलों और लोगों के स्वास्थ्य का संतुलन बिगड़ रहा है। फसलों की पैदावार प्रभावित हो रही है तो लोग सर्दी, बुखार और पाचन खराब होने जैसी कई बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। दो वर्ष पहले प्रदेश सरकार ने भीषण गर्मी की वजह से बढ़ रही दिक्कतों को देखते हुए माैसम विभाग और चिकित्सा विभाग को एक साथ अपनी रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए थे।
 
Trending Videos
World Meteorological Day: Kanpur's Average Temperature Rises by 1.3 Degrees in Five Years
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
माैसम विभाग के शोध में यह बात सामने आई थी कि गर्मी में जितना तापमान रहता है, उससे कहीं ज्यादा लोगों को गर्मी महसूस होती है। इसे हीट इंडेक्स कहा गया है जो गर्मी के माैसम में महसूस होता है। इसके आधार पर ही चिकित्सा सुविधाएं लोगों को मुहैया कराने की बात कही गई थी। माैसम विभाग के अनुसार पिछले कुछ वर्षों से हीट इंडेक्स लगातार बढ़ रहा है। पूर्वानुमान है कि इस वर्ष अप्रैल से लेकर जून के बीच इसमें और बढ़त देखी जा सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, जलवायु परिवर्तन की मुख्य वजह मानवीय गतिविधियां रही हैं। कोयला, तेल, गैस का इस्तेमाल जरूरत से ज्यादा बढ़ना और वनों की कटाई जिससे ग्रीनहाउस गैसों का उत्सर्जन बढ़ता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
World Meteorological Day: Kanpur's Average Temperature Rises by 1.3 Degrees in Five Years
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
ऐसे हर साल बढ़ रहा औसत पारा
2020 -25.1 डिग्री, लॉकडाउन के कारण प्रदूषण कम पर तापमान स्थिर
2021 -25.6 डिग्री, औसत तापमान में फिर से वृद्धि
2022 -25.8 डिग्री, मार्च और अप्रैल में भीषण लू (हीटवेव)
2023 -26.1 डिग्री, वैश्विक स्तर पर रिकॉर्ड गर्म साल
2024 -26.3 डिग्री, अधिकतम पारा 48.2 डिग्री, रिकॉर्ड टूटा
2025-26.4 डिग्री, हीट इंडेक्स में तेजी से बढ़त दर्ज की गई

 
World Meteorological Day: Kanpur's Average Temperature Rises by 1.3 Degrees in Five Years
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
2015 से 2019 के बीच भी औसत तापमान में रही उठापटक
2015 -25.2 डिग्री
2016 -25.5 डिग्री
2017 -25.3 डिग्री
2018 ~25.4 डिग्री
2019 ~25.2 डिग्री

 
विज्ञापन
World Meteorological Day: Kanpur's Average Temperature Rises by 1.3 Degrees in Five Years
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
आज से धूप होगी चटक, हवा भी चलेगी
महानगर सहित पूरे मंडल और प्रदेश के अन्य हिस्सों में सोमवार को सुबह से तेज धूप निकलने की संभावना है। कहीं कहीं बादलों की आवाजाही भी बनी रह सकती है। माैसम विभाग के अनुसार उत्तर पश्चिमी हवाओं की गति फिर से बढ़कर दोपहर में 12 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। साथ ही दिन के तापमान में क्रमिक बढ़ोत्तरी की संभावना है। रात का पारा सामान्य के आसपास रह सकता है। कानपुर मंडल में अगले तीन दिन बारिश की संभावना नहीं है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed