{"_id":"69bce318f11bc7e5180034bf","slug":"technical-inspection-will-be-conducted-on-former-mla-building-which-was-damaged-in-explosion-in-farrukhabad-2026-03-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पूर्व विधायक के घर जोरदार धमाका: भवन क्षतिग्रस्त, मलबे में तब्दील हुआ बेसमेंट; कांच टूटे, लोहे की ग्रिल उखड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व विधायक के घर जोरदार धमाका: भवन क्षतिग्रस्त, मलबे में तब्दील हुआ बेसमेंट; कांच टूटे, लोहे की ग्रिल उखड़ी
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
Published by: Sharukh Khan
Updated Fri, 20 Mar 2026 11:54 AM IST
सार
फर्रुखाबाद में हुए विस्फोट में क्षतिग्रस्त हुए पूर्व विधायक के भवन की तकनीकी जांच होगी। विस्फोट में सभी आरोपियों की एटीएस कॉल डिटेल खंगाल रही है। पुलिस अधीक्षक ने जिलाधिकारी को पत्र लिखा है।
फर्रुखाबाद में विस्फोट से क्षतिग्रस्त हुए पूर्व के विधायक के भवन की तकनीकी जांच कराई जाएगी। इसके लिए पुलिस अधीक्षक ने जिलाधिकारी को पत्र लिखा है। पूर्व मंत्री हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा काट रहे पूर्व विधायक विजय सिंह आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं।
शहर के मोहल्ला नाला मछरट्टा स्थित पूर्व विधायक के मकान में मंगलवार रात तेज धमाका हुआ। इससे बेसमेंट मलबा में तब्दील हो गया। इसके साथ ही पूरा मकान हिल गया। खिड़की-दरवाजे में लगा कांच टूटकर बिखर गया था और लोहे की ग्रिल उखड़कर गिर गई थी।
Trending Videos
2 of 15
farrukhabad blast
- फोटो : amar ujala
धमाका इतना जबरदस्त था कि आसपास के कई मकान हिल गए थे। पूर्व विधायक का मकान धमाके से अधिक क्षतिग्रस्त होने से उसके कमजोर होने की आशंका जताई जा रही है। इसके चलते पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने पूर्व विधायक के मकान की मजबूती का आकलन करने के लिए जिलाधिकारी को पत्र भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 15
farrukhabad blast
- फोटो : amar ujala
इससे तकनीकी कमेटी से भवन की जांच कराई जाएगी। इसमें यह भी देखा जाएगा कि भवन में रहने योग्य है या नहीं और कितने प्रतिशत भवन क्षतिग्रस्त हुआ है। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने बताया कि भवन की तकनीकी जांच कराने के लिए उन्होंने जिलाधिकारी को पत्र लिखा है।
4 of 15
farrukhabad blast
- फोटो : amar ujala
जांच के लिए भेजा गया राशू की जेब का नमूना
लखनऊ से बम निरोधक दस्ता के साथ आए डॉग स्क्वॉड ने अस्पताल में भर्ती घायल मित्तू कूंचा हाल निवासी नगला दीना भोलेपुर निवासी राशू मिश्रा की पैंट की जेब को पकड़ा था। फॉरेंसिक टीम ने जेब का नमूना ले लिया था। फॉरेंसिक टीम ने सच जानने की मंशा से जांच के लिए आगरा लैब भेजा है। घटनास्थल पर लिए नमूना और जेब के नमूना यदि मेल खाता है, तो राशू की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन
5 of 15
पूर्व विधायक विजय सिंह
- फोटो : amar ujala
विस्फोट में सभी आरोपियों की एटीएस खंगाल रही कॉल डिटेल
सपा के पूर्व विधायक विजय सिंह के घर हुए विस्फोट के मामले में एटीएस ने मौके से साक्ष्य संकलित करने के साथ सभी आरोपियों की कॉल डिटेल खंगालनी शुरू कर दी है। कुछ संदिग्ध मिले मोबाइल नंबरों के बारे में जानकारी जुटाने के साथ आरोपियों के नजदीकी लोगों के नंबर भी एटीएस की रडार पर हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।