सब्सक्राइब करें

कानपुर में दरिंदगी: जमीन विवाद में बच्ची की हत्या करने का आरोप, बक्से के अंदर छिपा था हत्यारा, ये बोले परिजन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Wed, 18 Mar 2026 05:43 AM IST
सार

Kanpur News: कानपुर के बिधनू में 11 वर्षीय छात्रा की दुष्कर्म के बाद नृशंस हत्या कर दी गई और शव को खेत में दफना दिया गया। पुलिस ने आरोपी को डॉग स्क्वॉड की मदद से बक्से से गिरफ्तार किया गया। परिजनों ने जमीन विवाद और रंजिश में वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया है, जिससे गांव में भारी तनाव है।

विज्ञापन
Brutality in Kanpur Child Allegedly Murdered Over Land Dispute Killer Found Hiding Inside a Box
हत्यारोपी कमल बेड़िया को हिरासत में लेकर जाती पुलिस - फोटो : amar ujala

कानपुर में बिधनू के एक गांव में पांचवीं की 11 वर्षीय छात्रा से दरिंदगी के बाद उसकी हत्या कर शव को बिना कपड़ों के खेत में दफना दिया गया। वह सोमवार शाम बकरी चराने के लिए घर से निकली थी लेकिन देर रात तक वह घर नहीं लौटी। मंगलवार सुबह परिजनों को बालिका का शव खेत में गड़ा मिला। परिजन और ग्रामणों ने हंगामा किया। परिजनों ने तीन भाइयों पर हत्या व साक्ष्य मिटाने की एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। गांव में एहतियातन फोर्स तैनात किया गया है।


छात्रा के शव का पोस्टमार्टम पैनल से हुआ। दुष्कर्म की पुष्टि के लिए स्लाइड बनवाई गई हैं। डीसीपी साउथ दीपेंद्रनाथ चौधरी के मुताबिक गांव निवासी युवक की सबसे छोटी बेटी सोमवार की दोपहर लगभग तीन बजे घर से महज 200 मीटर की दूरी पर बकरी चराने गई थी। शाम छह बजे बकरियां लौट आईं, लेकिन बेटी नहीं आई। परिजन उसकी तलाश में जुट गए, लेकिन कुछ पता नहीं चला। पुलिस को सूचना दी गई। एसआई शिवम शर्मा ने रात एक बजे तक कई जगह बच्ची को देखा फिर भी उसकी जानकारी नहीं हुई।

Trending Videos
Brutality in Kanpur Child Allegedly Murdered Over Land Dispute Killer Found Hiding Inside a Box
जांच करती फॉरेंसिक टीम और हत्यारोपी के घर मे मिले मिट्टी से सने कपड़े - फोटो : amar ujala

मेड के किनारे की मिट्टी खोदी हुई नजर आई
पुलिस ने रात में ही अज्ञात के खिलाफ अपहरण की एफआईआर दर्ज कर ली। मंगलवार तड़के घर वाले बालिका की तलाश करने लगे। उन्हें घर से लगभग 300 मीटर दूर उमाकांत के खेत में गेहूं की फसल गिरी नजर आई। दो दिन पहले खेतों में पानी लगाया गया था, जिससे पैरों के निशान दिखाई दिए। मेड के किनारे की मिट्टी खोदी हुई नजर आई। घरवालों ने जैसे ही मिट्टी हटाई, उन्हें बच्ची का हाथ नजर आ गया। पुलिस को सूचना दी गई। बिधनू इंस्पेक्टर टीबी सिंह, एसीपी घाटमपुर कृष्णकांत यादव मौके पर पहुंच और लोगों को हटवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Brutality in Kanpur Child Allegedly Murdered Over Land Dispute Killer Found Hiding Inside a Box
बच्ची की हत्या के मामले में घटनास्थल पर जांच पड़ताल करते अधिकारी - फोटो : amar ujala

तीन भाइयों पर हत्या का आरोप लगाया
परिजन और ग्रामीणों ने नाराजगी जताई। अपर पुलिस आयुक्त विपिन ताडा और डीसीपी साउथ दीपेंद्रनाथ चौधरी भी आ गए। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाबुझाकर शांत कराया। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। बालिका के शरीर पर कपड़े नहीं थे। बच्ची की चप्पलें मौके पर मिली हैं। किशोरी की गर्दन पर खरोचने व दबाने, कलाइयों, कंधे, सीने और अन्य हिस्सों में रगड़ के निशान थे। जांच टीम को बालिका के गुप्तांग में रक्तस्राव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने पड़ोस में रहने वाले तीन भाइयों कमल बेड़िया, आशीष और सनी पर हत्या का आरोप लगाया।

Brutality in Kanpur Child Allegedly Murdered Over Land Dispute Killer Found Hiding Inside a Box
हत्यारोपी के घर कपड़ो की जांच करती फॉरेंसिक टीम - फोटो : amar ujala

तलाशी लेने पर कमल बक्से में छिपा मिला
उनके अनुसार कमल सोमवार शाम कटहल के पेड़ से पत्ते तोड़ रहा था। उसने बच्ची से पत्तों को घर में रखने के लिए कहा था। घर पर ही उसके साथ अनहोनी की आशंका जताई। पुलिस आरोपी के घर पहुंची। तलाशी लेने पर कमल बक्से में छिपा मिला। घर में ही मिट्टी से सना लोवर, शर्ट और चप्पलें बरामद हुईं। लोवर की जेब में गुटखा और माचिस मिली है। उसे हिरासत में ले लिया गया। उसका पूरा परिवार फरार है। पुलिस टीम ने उसके भाई ट्रक चालक आशीष को लखनऊ से पकड़ा है।

विज्ञापन
Brutality in Kanpur Child Allegedly Murdered Over Land Dispute Killer Found Hiding Inside a Box
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala

जमीन के विवाद में वारदात की चर्चा
छात्रा के परिजनों का आरोप है कि हत्यारोपियों ने जमीन के विवाद के चलते घटना वारदात की है। उनके पास एक बीघा खेत है जो आरोपियों के खेत के आगे पड़ता है। आरोपियों के पिता बीते एक वर्ष से उन पर खेत बेचने का दबाव बना रहे थे। इसी वजह से पीड़ित परिवार एक साल से खेत में फसल नहीं बो पा रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि तीनों भाई व उसके पिता दबंग हैं। अक्सर गांव में धमकाना और झगड़ा करते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed