सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Uproar at Bhargava Hospital over womans death family alleges staff slept on duty

Kanpur: भार्गव हॉस्पिटल में महिला की मौत पर हंगामा, परिजनों का आरोप- सोता रहा स्टाफ, नहीं मिला इलाज; जांच शुरू

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Wed, 18 Mar 2026 10:50 AM IST
विज्ञापन
सार

Kanpur News: भार्गव हॉस्पिटल में सांस की तकलीफ से भर्ती महिला की मौत के बाद परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। परिजनों का दावा है कि रात भर स्टाफ सोता रहा और उन्हें आईसीयू में जाने से रोका गया।

Kanpur Uproar at Bhargava Hospital over womans death family alleges staff slept on duty
अस्पताल में परिजनों का हंगामा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

कानपुर के भार्गव हॉस्पिटल में इलाज के दौरान एक महिला की मौत के बाद मंगलवार को परिजनों ने जमकर हंगामा काटा। मृतका के परिवार ने अस्पताल प्रशासन और आईसीयू स्टाफ पर इलाज में लापरवाही बरतने के गंभीर आरोप लगाए हैं।

Trending Videos

परिजनों का कहना है कि सांस की तकलीफ होने पर महिला को भर्ती कराया गया था, लेकिन रात भर स्टाफ सोता रहा और मरीज को सही उपचार नहीं मिल सका।  आरोप लगाया कि उन्हें रात भर आईसीयू में जाने से रोका गया और केवल भारी-भरकम बिल थमाकर हजारों रुपये की दवाइयां मंगवाई गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन





आनन-फानन  मरीज कार्डियोलॉजी रेफर
सुबह जब वे जबरन आईसीयू में घुसे, तो वहां मौजूद स्टाफ सो रहा था और महिला की पल्स रेट गिर चुकी थी। स्थिति बिगड़ते देख अस्पताल प्रबंधन ने आनन-फानन  मरीज को कार्डियोलॉजी रेफर करने की बात कही, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed