सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao: Sleeper Bus Loses Control and Overturns on Expressway; One Woman Dead, 30 Passengers Injured

उन्नाव में भीषण सड़क हादसा: एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस अनियंत्रित होकर पलटी, एक महिला की मौत, 30 यात्री घायल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: Shikha Pandey Updated Mon, 23 Mar 2026 10:31 AM IST
विज्ञापन
सार

Unnao News: चालक को झपकी आने से हादसा हुआ। ऑनलाइन ट्रेडिंग कंपनी से जुड़े यात्री दिल्ली से लौट रहे थे।

Unnao: Sleeper Bus Loses Control and Overturns on Expressway; One Woman Dead, 30 Passengers Injured
अनियंत्रित होकर पलटी स्लीपर बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बांगरमऊ क्षेत्र के नसीरपुर गांव के पास सोमवार सुबह तेज रफ्तार स्लीपर बस अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक महिला यात्री की मौत हो गई, जबकि करीब 30 लोग घायल हो गए। बस में कुल 55 यात्री सवार थे। बताया गया कि सभी यात्री एक ऑनलाइन ट्रेडिंग कंपनी से जुड़े हैं और दिल्ली में आयोजित कंपनी एक कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे। हादसे में लखनऊ के गोसाईगंज निवासी 55 वर्षीय तारावती पत्नी त्रिभुवन की मौके पर ही मौत हो गई।

Trending Videos


घटना में घायल करीब 20 से अधिक यात्रियों को पहले नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि बस के पहिए रिम समेत निकल गए। सूचना पर पुलिस और यूपीडा  की रेस्क्यू टीम  पहुंची और  सभी को  निकाला। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि चालक को झपकी आने के कारण बस अनियंत्रित होने से हादसा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल हुए बस यात्री

1. मधु वर्मा (43) निवासी दुबग्गा ठाकुरगंज लखनऊ
2. शरद वर्मा (45 ) निवासी दुबग्गा ठाकुरगंज लखनऊ 
3. प्रियंका (28) निवासी गोसाईगंज लखनऊ 
4. अंशिका (25) गोसाईगंज लखनऊ 
5. हेमवती (48) गोसाईगंज लखनऊ 
6. ओमकार (35) निवासी मिर्री कला पुरवा उन्नाव
7. प्रवीण कुमार (40) रावत निवासी गोसाईगंज लखनऊ 
8. कपिल (25) निवासी ग्राम बसंत खेड़ा, सरोजनी नगर,लखनऊ 
9. हिमांशु 28निवासी बसंत खेड़ा, सरोजनी नगर लखनऊ 
10. सरोज30 निवासी भैंदा लखनऊ 
11. हरिराम 28निवासी हैरानी,बंथरा,लखनऊ
12. विनोद कुमार 40निवासी निवासी ग्राम सरवामा पाली ,लखनऊ
13. आशीष 38निवासी सोहरामऊ,उन्नाव
14. मिथलेश35 निवासी विसु वा,सीतापुर
15. संतराम50 निवासी ग्राम सोहवा जैतीखेड़ा,मोहनलालगंज लखनऊ
16. मोहित वर्मा 26निवासी बसंत खेड़ा,सरोजनी नगर लखनऊ 
17. चतुर्भुज60 निवासी अमौसी लखनऊ 
18. हरिओम 38निवासी गोसाईगंज लखनऊ 
19. कुशमा 30निवासी ग्राम ज्ञानपुर बंथरा लखनऊ
20. शिवानी (21) निवासी ग्राम ज्ञानपुर बंथरा लखनऊ 
21. श्रवण कुमार (35) निवासी ग्राम भटगांव बंथरा लखनऊ 
22. देवेंद्र कुमार (46) निवासी गोसाईगंज लखनऊ 
23. सोनी (35) निवासी बंथरा लखनऊ 
24. अश्वनी कुमार (44) निवासी ग्राम रसूलपुर बंथरा लखनऊ 
25. श्वेता (26) निवासी फैजुल्लागंज ,मड़ियांव लखनऊ
26. कंचन (22) निवासी ग्राम प्रसाद खेड़ा, सोहरामऊ उन्नाव
27. सुमन (32)निवासी ग्राम प्रसादखेड़ा, सोहरामऊ उन्नाव
28. राजेश कुमार (48)निवासी ग्राम चक बंथरा लखनऊ
29. सुखवीर सिंह (25) निवासी आसन नगर उन्नाव
30. सौरभ कुमार (21) निवासी आसन नगर उन्नाव
31. शैलेश (27) निवासी आसन नगर उन्नाव 
32. टेकचंद्र (40) निवासी फरहदपुर,हसनगंज उन्नाव 
33. सुनीता (2 निवासी काकोरी,लखनऊ
34. बउवा (35) निवासी गोसाईगंज लखनऊ 
35. अंशिका (20) निवासी ग्राम ज्ञानपुर बंथरा लखनऊ 
36.नौमीलाल (30)जैतीखेड़ा ,मोहनलालगं,लखनऊ
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed