सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Etawah: Youth Strikes Himself on the Head with an Axe; Dies While Being Taken to Hospital

Etawah: युवक ने अपने सिर पर किया कुल्हाड़ी से वार, अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: Shikha Pandey Updated Mon, 23 Mar 2026 02:43 PM IST
विज्ञापन
Etawah: Youth Strikes Himself on the Head with an Axe; Dies While Being Taken to Hospital
युवक की फाइल फोटो व मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बकेवर कस्बा के मोहल्ला गांधी नगर में सोमवार सुबह एक युवक में अपने सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर लिया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। युवक शराब पीने का आदि और मानसिक रोगी बताया गया। युवक के मां-बाप की पहले ही मौत हो चुकी है। युवक अकेला था। मकान के ऊपरी भाग में उसके चाचा परिवार सहित रहते हैं। मां की बचपन में मौत के बाद युवक को चाचा ने ही पाला है। सूचना पर थानाध्यक्ष बकेवर विपिन मलिक मय फोर्स मौके पर पहुंचे। भरथना से सीओ रामदवन मौर्य भी मौके पर पहुंचे।

Trending Videos


बकेवर कस्बा के गांधी नगर मोहल्ले में रहने वाले युवक राजेश कुमार तिवारी उर्फ कल्लू ने सोमवार सुबह सात बजे के करीब आत्महत्या के उद्देश्य से अपने सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर लिया। वह घायल पड़ा था। जब चाचा की पुत्री जीना झाड़ू लगाते हुए नीचे आयी तो उसने खून से लथपथ राजेश को पड़े देखा तो वह चीख पड़ी। चाचा शंति उर्फ संतोष पुत्र श्रीनाथ उर्फ छल्लर व चाची पार्वती देवी व आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर थानाध्यक्ष बकेवर विपिन मलिक मौके पर पहुंचे। घायल युवक को कस्बा के 50 शैया अस्पताल भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजेश बीते कुछ समय से मानसिक रूप से असामान्य व्यवहार कर रहा था। वह बार-बार कहता था कि “माता बलि मांग रही है” और इसी बात को लेकर घर में भय और तनाव का माहौल बना रहता था। घर खाली कराने को लेकर भी उसका अपने चाचा से अक्सर विवाद होता रहता था। बताते हैं कि रविवार को भी उसने अपने पैर के अंगूठे पर हमला कर खुद को घायल कर लिया था, लेकिन किसी ने यह नहीं सोचा था कि वह इतना बड़ा कदम उठा लेगा। मृतक की शादी करीब दो वर्ष पूर्व झारखंड निवासी रानी के साथ हुई थी, लेकिन शादी के महज एक महीने बाद ही पत्नी उसे छोड़कर मायके चली गई थी और तब से आयी नहीं।

चाचा राजकुमार ने बताया कि उन्होंने पहले ही राजेश के नाम मकान और खेती की जमीन कर दी थी, बावजूद इसके वह आए दिन विवाद करता था। करीब छह-सात माह पूर्व भी उसने इसी तरह का विवाद किया था। पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया था लेकिन मामले को शांत करवा दिया गया था। घटना की सूचना के बाद क्षेत्राधिकारी भरथना राम दबन मौर्य, थाना प्रभारी विपिन कुमार मलिक, कस्बा इंचार्ज विनीत पाण्डेय व लखना चौकी प्रभारी अकिंत कुमार पटेल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिऐ भेजा है। वहीं घटना स्थल पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने मौके से कुल्हाड़ी बरामद कर साक्ष्य एकत्रित किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed