सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Etawah Truck Collides with Motorcycle Sister Dies Brother in Critical Condition Body Sent for Postmortem

Etawah Accident: ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, बहन की मौत और भाई की हालत गंभीर, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: Himanshu Awasthi Updated Wed, 25 Mar 2026 02:05 PM IST
विज्ञापन
सार

Etawah News: इटावा में मॉर्डन तहसील के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार विवाहिता श्रद्धा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल है। पुलिस सीसीटीवी की मदद से फरार ट्रक चालक की तलाश कर रही है।

Etawah Truck Collides with Motorcycle Sister Dies Brother in Critical Condition Body Sent for Postmortem
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस और मृतका की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

इटावा जिले में आगरा-कानपुर हाईवे स्थित मॉर्डन तहसील के पास मंगलवार दोपहर ट्रक ने बाइक सवार भाई-बहन को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बहन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।  मैनपुरी के ग्राम नगला देवी निवासी अवधेश, बहन श्रद्धा (23) पत्नी नवाब सिंह निवासी ग्राम विचपुरी थाना वैदपुरा को उसकी ससुराल विचपुरी छोड़ने जा रहा था।

Trending Videos

वह मॉर्डन तहसील के पास स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर पीछे से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर पीछे बैठी श्रद्धा सड़क पर गिर गई और ट्रक उसे रौंदता हुआ निकल गया। इससे श्रद्धा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अवधेश घायल हो गया। थानाध्यक्ष कमल भाटी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रक चालक की तलाश जारी
वहीं, भाई को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई थी। घटना की सूचना मिलते ही श्रद्धा के पति व परिजन मौके पर पहुंच गए। थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा। मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed