सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Road Accident in Jalaun: Farmer Dies Tragically in Truck-Auto Collision

जालौन में सड़क हादसा: ट्रक-ऑटो की भिड़ंत में किसान की दर्दनाक मौत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: Shikha Pandey Updated Wed, 25 Mar 2026 06:15 PM IST
विज्ञापन
Road Accident in Jalaun: Farmer Dies Tragically in Truck-Auto Collision
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कदौरा थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 45 वर्षीय किसान जगमोहन सिंह यादव की मौत हो गई, जबकि ऑटो में सवार कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, इटौरा बाउनी गांव निवासी जगमोहन सिंह यादव अपने गांव से कालपी जाने के लिए ऑटो में सवार हुए थे। जैसे ही ऑटो कदौरा-कालपी मार्ग पर काशी खेड़ा गांव के पास पहुंचा, सामने चल रहे ट्रक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो में बैठे सभी लोग घायल हो गए।
Trending Videos


हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उपचार के दौरान जगमोहन सिंह यादव को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का इलाज जारी है। मृतक के बेटे अभिषेक ने बताया कि उनके पिता खेती-बाड़ी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके निधन से परिवार पर संकट आ गया है। घर में पत्नी अनुसुइया और बेटा नागेश गहरे सदमे में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed