सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Attempt to enter the house and abuse and assault

Jalaun News: घर में घुसकर गाली-गलौज व मारपीट का प्रयास

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Attempt to enter the house and abuse and assault
विज्ञापन
कोंच। घर में घुसकर गाली-गलौज करने, मारपीट का प्रयास करने और धमकी देने का आरोप लगाते हुए बार संघ के पूर्व अध्यक्ष ने कोतवाली में शिकायती पत्र दिया है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos


बड़ी माता मंदिर के पास रहने वाले बार संघ के पूर्व अध्यक्ष नवल किशोर जाटव ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि सोमवार की रात भगत सिंह नगर निवासी एक व्यक्ति उनके घर के दरवाजे पर आकर लेट गया और गाली-गलौज करने लगा। कुछ ही देर में उसकी पत्नी, बेटे समेत अन्य परिजन भी मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि सभी लोग एकजुट होकर जबरन घर के अंदर घुस आए और गला पकड़कर गाली-गलौज की और मारपीट का प्रयास किया। साथ ही जमीन वापस न करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और विरोध किया, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed