सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Fire breaks out in a grain warehouse, goods worth lakhs turn to ashes

Jalaun News: गूदड़ गोदाम में लगी आग, लाखों का माल राख

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in a grain warehouse, goods worth lakhs turn to ashes
फोटो - 15 आग लगने के बाद निकलता धुआं। संवाद
विज्ञापन
कालपी। नगर के आलमपुर मोहल्ला स्थित कदौरा फाटक के पास मंगलवार दोपहर एक गूदड़ गोदाम में संदिग्ध हालात में आग लग गई। आग की सूचना के बावजूद दमकल समय पर नहीं पहुंची। इससे करीब 10 लाख रुपये से अधिक का सामान जलकर राख हो गया। लोगों का कहना है कि करीब एक घंटे तक दमकल नहीं पहुंची इससे लोगों में आक्रोश फैल गया। बाद दमकल आग बुझाने में जुटी हैं। इधर, लोगों ने आग लगने के दौरान विस्फोट की बात कही है।
Trending Videos


मोहल्ला आलमपुर स्थित कदौरा फाटक के पास गुड्डन तिवारी के मकान में स्थित गोदाम में मंगलवार को अचानक धुआं उठने लगा। मजदूरों ने इसकी सूचना गूदड़ व्यापारी राहुल कोष्टा को दी। वे मौके पर पहुंचे और अग्निशमन विभाग को सूचना दी। स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया गया। आग तब तक विकराल रूप ले चुकी थी और पूरे गोदाम को चपेट में ले लिया। करीब एक घंटे तक दमकल न पहुंचने से आग और विकराल हो गई। इससे आसपास के लोग भी दहशत में आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि आग लगने के दौरान विस्फोट भी हुआ, जिससे गोदाम की छत गिर गई। पीड़ित के अनुसार गोदाम में बिजली कनेक्शन नहीं था, जिससे आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। उन्होंने बताया कि यदि दमकल समय पर पहुंच जाती तो नुकसान कम हो सकता था। बताया कि उनका करीब दस लाख का नुकसान हुआ है।



चार घंटे बाद भी नहीं बुझ सकी आग
मोहल्ला आलमपुर में आग लगने की सूचना लोगों ने दमकल के साथ साथ कोतवाली पुलिस को दे दी थी। लेकिन जानकारी के बाद कोतवाली पुलिस तो मौके पर पहुंच गई। लेकिन दमकल टीम नहीं पहुंच सकी। इससे आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते आग की लपटे देख लोग भागने लगे। पहुंची दमकल टीम ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग नहीं बुझाई जा सकी। चार घंटे बाद भी आग नहीं बुझ सकी।



वर्जन

आग लगने के बाद लगने के दो दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। जांच की जा रही है।


एके सिंह, सीओ कालपी।

फोटो - 15 आग लगने के बाद निकलता धुआं। संवाद

फोटो - 15 आग लगने के बाद निकलता धुआं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed