सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Orai Youths Charred Body Found in Ditch Turban Tied Around Face Murder Suspected Attempt to Destroy Evidence

Orai: खंदक में जली अवस्था में युवक का शव मिला, चेहरे पर बंधा था साफा; हत्या कर साक्ष्य मिटाने की कोशिश

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई Published by: Himanshu Awasthi Updated Wed, 25 Mar 2026 10:08 AM IST
विज्ञापन
सार

Orai News: कैलिया थाना क्षेत्र में एक युवक का जला हुआ शव मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और आशंका जताई जा रही है कि पहचान छिपाने के लिए साक्ष्य मिटाने की कोशिश की गई है।

Orai Youths Charred Body Found in Ditch Turban Tied Around Face Murder Suspected Attempt to Destroy Evidence
खंदक में जली अवस्था में युवक का शव मिला (सांकेतिक) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

उरई में कैलिया थाना क्षेत्र के कैलिया-ब्योनाराजा रोड पर एक युवक का जला हुआ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव ब्योनाराजा गांव से करीब 500 मीटर पहले सड़क किनारे खंदक में पड़ा मिला। युवक के चेहरे पर साफा बंधा हुआ था, जिससे उसकी पहचान छिपाने की कोशिश की गई। वहीं, शव को जलाने का प्रयास भी किया गया है।

Trending Videos

इससे मामला संदिग्ध बन गया है। बुधवार की सुबह पास के खेत में काम कर रहे एक व्यक्ति ने खंदक में शव पड़ा देखा और तत्काल थाना कैलिया पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। आशंका जताई जा रही है कि युवक की कहीं और हत्या कर शव को यहां लाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

शव की शिनाख्त कराने के प्रयास
इसके बाद जलाने का प्रयास किया गया, ताकि पहचान न हो सके। फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो पाई है। सूचना पर क्षेत्राधिकारी परमेश्वर प्रसाद भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस शव की शिनाख्त कराने के साथ-साथ आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed