सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Joy of having son after 10 years turns to tragedy father crushed by vehicles five hours later

Kanpur Accident: 10 साल बाद बेटा होने की खुशी, पांच घंटे बाद पिता को वाहनों ने रौंदा, ICU में भर्ती है पत्नी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Wed, 25 Mar 2026 09:24 AM IST
विज्ञापन
सार

Kanpur News: बिठूर हाईवे पर हुए हादसे में नवजात के पिता शिवनंदन की मौत हो गई। 10 साल बाद बेटे के जन्म की खुशी मनाने अस्पताल लौट रहे शिवनंदन को अज्ञात वाहनों ने रौंद दिया, जिससे परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं।

Kanpur Joy of having son after 10 years turns to tragedy father crushed by vehicles five hours later
शिवनंदन सिंह की फाइल फोटो और हादसे की जानकारी देते परिजन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

कानपुर के बिठूर थाना क्षेत्र में हृदयविदारक घटना ने परिजन को झकझोर दिया। शादी के 10 साल के बाद सोमवार को दंपती को बेटा हुआ। परिवार लंबे वक्त बाद गूंजी खुशियों की किलकारियों को ठीक से सुन भी नहीं पाया था कि पांच घंटे बाद एक हादसे ने नवजात के सिर से पिता का साया छीन लिया। देखते ही देखते खुशियां मातम में बदल गईं। बच्चे को जन्म देने के बाद आईसीयू में भर्ती महिला को तो परिजन ने उसका सुहाग उजड़ने की जानकारी तक नहीं दी।

Trending Videos

चौबेपुर के चंद्रिका गांव निवासी शिवनंदन सिंह (36) के परिवार में पत्नी जूली, छह वर्षीय बेटी आयुषी और मां निर्मला हैं। परिजन ने बताया कि सोमवार सुबह जूली की डिलीवरी कराने के लिए कल्याणपुर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। शाम करीब चार बजे ऑपरेशन से बेटे को जन्म देने के बाद मां को आईसीयू में शिफ्ट किया गया। 10 साल बाद बेटा होने पर परिवार के लोग खुशियों में डूबे थे। अस्पताल में रात का खाना और दूध लाने के लिए शिवनंदन शाम को गांव चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है पुलिस
अस्पताल में देखभाल के लिए उनके बड़े भाई रघुनंदन और सास निर्मला थीं। परिजन ने बताया कि रात करीब नौ बजे शिवनंदन बाइक से खाना लेकर अस्पताल लौट रहे थे। बिठूर-मंधना एलिवेटेड हाईवे पर बिल्हौर की ओर से आ रहा तेज रफ्तार वाहन टक्कर मार भाग निकला। शिवनंदन बाइक से उछलकर सड़क पर गिरे। तभी पीछे से आए चार वाहन उन्हें रौंदते हुए निकल गए जिससे मौके पर ही मौत हो गई। बिठूर थाना प्रभारी अशोक कुमार सरोज ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। हादसे में टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाने के लिए सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।

पिता की गोद खाली रह गई
चंद्रिका गांव के रहने वाले शिवनंदन सिंह और उनकी पत्नी जूली के लिए यह दिन किसी सपने के सच होने जैसा था। कई बार उम्मीद जगी, कई बार टूटी लेकिन इस बार किस्मत ने 10 साल बाद जैसे उनकी झोली भर दी थी। अस्पताल में बेटे को जन्म देने के बाद उनके चेहरे पर एक अलग ही चमक थी। आंखों में खुशी के आंसू लिए शिवनंदन दौड़-दौड़ हर छोटी-बड़ी जरूरत का ध्यान रख रहे थे। उन्होंने बेेटे होने की बधाई तुरंत गांव में सबको फोन करके दी। घर पर मिठाइयां बांटी गईं, बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया लेकिन कुछ ही घंटे में शायद किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। जिस गोद में उन्होंने बेटे को उठाने का वर्षों तक सपना देखा था, वह गोद हमेशा के लिए खाली रह गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed