सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Bike rams into parked dumper, one dead and two injured

Jalaun News: खड़े डंपर में घुसी बाइक, एक की मौैत और दो घायल

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Bike rams into parked dumper, one dead and two injured
फोटो - 01 मृतक विशुन लाल की फाइल फोटो।
विज्ञापन
माधौगढ़। कैलोर के पास सोमवार रात खड़े खराब डंपर में बाइक जा घुसी। बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां एक की मौत हो गई, जबकि दो लोगों को उरई रेफर कर दिया गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। सिर पर लगी गंभीर चोट मौत की वजह बनी।
Trending Videos

गोहन थाना क्षेत्र के गुपलापुर निवासी विशुनलाल (55) सोमवार को जालौन के दमा निवासी हरी सिंह (50) व रामपुरा के चांदनपुरा निवासी दिलीप (21) के साथ बाइक से नदीगांव थाना क्षेत्र के मुहब्बतपुर गांव में रिश्तेदारी में गए थे। देर रात तीनों बाइक से घर लौट रहें थे। उनकी बाइक कैलोर के पास पहुंची कि सड़क किनारे खड़े खराब डंपर में बाइक जा घुसी। इससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने तीनों को सीएचसी पहुंचाया, यहां विशुनलाल को मृत घोषित कर दिया गया। दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी प्रभारी डॉ. मनीष राजपूत का कहना है कि हेलमेट न लगाने से सिर में गहरी चोट के चलते व्यक्ति की मौत हुई है। व्यक्ति की मौत से पत्नी उमा देवी पुत्र कुंवर सिंह, अकुंल, गोलू का रो-रोकर बुरा हाल है। सीओ अंबुज यादव का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed