{"_id":"69c3ac612df7759c75043876","slug":"kanpur-suheldev-army-stages-protest-against-murder-of-innocent-child-demands-bulldozing-of-accuseds-homes-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: मासूम की हत्या के विरोध में सुहेलदेव आर्मी का प्रदर्शन, हत्यारोपियों के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: मासूम की हत्या के विरोध में सुहेलदेव आर्मी का प्रदर्शन, हत्यारोपियों के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Wed, 25 Mar 2026 04:25 PM IST
विज्ञापन
सार
Kanpur News: बिधनू में 11 साल की मासूम की हत्या के बाद सुहेलदेव आर्मी ने हत्यारोपियों के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए हाईवे जाम करने की कोशिश को नाकाम कर दिया।
मासूम की हत्या के विरोध में सुहेलदेव आर्मी का प्रदर्शन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विस्तार
कानपुर के बिधनू थाना क्षेत्र में 11 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म और निर्मम हत्या के मामले में न्याय की मांग को लेकर बुधवार को भारी बवाल हुआ। सुहेलदेव आर्मी के सैकड़ों समर्थक और स्थानीय ग्रामीण सड़कों पर उतर आए और हत्यारोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग करते हुए कानपुर-सागर हाईवे को जाम करने का प्रयास किया।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन
हालांकि, प्रशासन पहले से ही अलर्ट पर था। भारी पुलिस बल ने प्रदर्शनकारियों को हाईवे पर पहुंचने से पहले ही रोक दिया। प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई, लेकिन पुलिस की सक्रियता के चलते हाईवे पर यातायात सुचारू बना रहा। सुहेलदेव आर्मी के पदाधिकारियों का कहना है कि जब तक आरोपियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई और उनके अवैध निर्माणों को ध्वस्त नहीं किया जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।