सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Metro to Run Up to Unnao by 2035 Network to Span 107.32 KM Find Out When It Will Reach Your Area

Kanpur Metro: 2035 तक उन्नाव तक दौड़ेगी मेट्रो, 107.32 KM लंबा होगा नेटवर्क; जानें आपके इलाके में कब आएगी

मनोज चौरसिया, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 27 Mar 2026 09:21 AM IST
विज्ञापन
सार

Kanpur News: यूपीएमआरसी ने 2035 तक कानपुर मेट्रो को उन्नाव तक ले जाने की योजना बनाई है, जिससे कुल नेटवर्क 107 किलोमीटर से अधिक हो जाएगा। जून से आईआईटी से नौबस्ता रूट शुरू होने की संभावना है।

Kanpur Metro to Run Up to Unnao by 2035 Network to Span 107.32 KM Find Out When It Will Reach Your Area
kanpur metro - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने मेट्रो का उन्नाव तक विस्तार करने का खाका खींचा है। योजना के तहत शहर में मेट्रो का नेटवर्क 2035 तक बढ़कर 107.32 किलोमीटर तक पहुंच जाएगा। 2030 यह विस्तार पनकी, चकेरी, कैंट तक होगा। 2035 तक उन्नाव तक हो जाएगा। यूपीएमआरसी के एमडी सुशील कुमार ने मास्टर प्लान में प्रस्तावित संभावित परियोजनाओं की जानकारी के लिए नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय को पत्र लिखा है।

Trending Videos

विकसित भारत 2047 की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में काम कर रहे यूपीएमआरसी को इसके लिए मेट्रो को आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय से पिछले साल 24 अक्तूबर और प्रदेश के आवास एवं शहरी नियोजन विभाग से बीती 12 मार्च को सैद्धांतिक अनुमति मिल चुकी है। यदि तय डेडलाइन के हिसाब से इस पर अमल हुआ, तो 2030 तक 79 किलोमीटर और 2035 तक 107.32 किलोमीटर लंबा मेट्रो नेटवर्क होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

Kanpur Metro to Run Up to Unnao by 2035 Network to Span 107.32 KM Find Out When It Will Reach Your Area
kanpur metro - फोटो : amar ujala

चार-छह दिन में ट्रायल शुरू होने की संभावना
नौ कॉरिडोर के तहत निर्मित होने वाले इन रूटों पर मेट्रो फर्राटा भरेंगी। यूपीएमआरसी 23.8 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर-एक के तहत आईआईटी से कानपुर सेंट्रल स्टेशन तक मेट्रो चला रहा है। वहां से नौबस्ता तक अप लाइन में मेट्रो संचालन के लिए ट्रायल चल रहा है जबकि इसी रूट की डाउन लाइन में चार-छह दिन में ट्रायल शुरू होने की संभावना है।

Kanpur Metro to Run Up to Unnao by 2035 Network to Span 107.32 KM Find Out When It Will Reach Your Area
kanpur metro - फोटो : अमर उजाला

सीएसए से बर्रा-आठ तक चल रहा है निर्माण
मेट्रो रेल संरक्षा आयुक्त के सामने 90 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से ट्रेन दौड़ाने और सभी मानकों का पालन होने पर आगामी जून से आईआईटी से नौबस्ता तक यात्रियों का नौबस्ता तक यात्रा का सपना पूरा होने की संभावना है। इसी तरह 8.6 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर-दो के तहत सीएसए से बर्रा-आठ तक निर्माण चल रहा है, जिसे पूरा करने की डेडलाइन आगामी दिसंबर है।

Kanpur Metro to Run Up to Unnao by 2035 Network to Span 107.32 KM Find Out When It Will Reach Your Area
जानें कॉरिडोर कहां से कहां तक - फोटो : amar ujala

पांच कॉरिडोर के तहत 76.51 किलोमीटर नेटवर्क पूरा करने की योजना
इसके अलावा नौबस्ता मेट्रो स्टेशन को 5.9 किलोमीटर दूर बर्रा-आठ मेट्रो स्टेशन से जोड़ने के लिए राइट्स संस्था ने डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर केडीए को सौंपी है। डीपीआर को शासन से जल्द स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। अब आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय से और उत्तर प्रदेश के आवास एवं शहरी नियोजन विभाग की सहमति से 2035 तक के लिए कार्ययोजना तैयार की गई है। इसके तहत शहर में मेट्रो के नौ कॉरिडोर होंगे। 2030 तक के लिए विशेष रूप से पांच कॉरिडोर के तहत 76.51 किलोमीटर नेटवर्क पूरा करने की योजना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed