सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Theft at former BJP MLA Raghunandan Bhadaurias showroom incident captured on CCTV

Kanpur: पूर्व भाजपा विधायक रघुनंदन भदौरिया के शोरूम में चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात; जांच में जुटी पुलिस

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 27 Mar 2026 01:52 PM IST
विज्ञापन
सार

Kanpur News: हनुमंत विहार के हमीरपुर रोड पर पूर्व भाजपा विधायक रघुनंदन सिंह भदौरिया के शोरूम में देर रात चोरी हुई। चोर सीसीटीवी में गल्ला खंगालते हुए कैद हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Kanpur Theft at former BJP MLA Raghunandan Bhadaurias showroom incident captured on CCTV
पूर्व भाजपा विधायक के शोरूम में चोरी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

कानपुर के हनुमंत विहार थाना क्षेत्र में बेखौफ चोरों ने पूर्व भाजपा विधायक रघुनंदन सिंह भदौरिया के शोरूम को अपना निशाना बनाया है। चोरों ने देर रात शोरूम में घुसकर नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है, जिसमें एक चोर चोरी करता दिखाई दे रहा है।

Trending Videos

घटना हमीरपुर रोड स्थित शोरूम की है। सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि चोर ने देर रात शोरूम के अंदर प्रवेश किया। वह काउंटर के पास पहुंचकर टेबल के गल्ले को खंगालता नजर आ रहा है। चोर ने ड्रॉर में रखी नकदी को समेटा और मौके से फरार हो गया। सुबह जब शोरूम खुला और सामान बिखरा मिला, तब चोरी की जानकारी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन





सीसीटीवी से सुराग की तलाश
सूचना मिलते ही हनुमंत विहार पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फुटेज के आधार पर चोर की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इलाके के अन्य कैमरों को भी खंगाला जा रहा है। जल्द ही शातिर को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed