सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Fuel Alert Eerie Silence at Some Pumps Crowds Swarming at Others Motorists in Distress in Shivrajpur

Kanpur Fuel Alert: कहीं पंपों पर सन्नाटा, तो कहीं उमड़ी भीड़; शिवराजपुर-साढ़ में वाहन चालक बेहाल, ये है स्थिति

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 27 Mar 2026 02:08 PM IST
विज्ञापन
सार

Kanpur News: कानपुर के शिवराजपुर, ओमपुरवा और साढ़ में पेट्रोल-डीजल की भारी किल्लत देखी गई, जबकि भीतरगांव में आपूर्ति सुचारू है। लाल बंगला क्षेत्र में भीड़ बढ़ने से ट्रैफिक दबाव बढ़ गया है।

Kanpur Fuel Alert Eerie Silence at Some Pumps Crowds Swarming at Others Motorists in Distress in Shivrajpur
ओमपुरवा स्थित पेट्रोल पंप में पसरा सन्नाटा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

कानपुर के शहरी और ग्रामीण इलाकों में शुक्रवार को पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति को लेकर अलग-अलग तस्वीरें देखने को मिलीं। जहां कुछ इलाकों में पंप पूरी तरह खाली हो गए हैं और कर्मचारी सोते हुए मिले, वहीं कुछ अन्य क्षेत्रों में स्थिति सामान्य है। इस किल्लत के चलते वाहन चालकों को जान जोखिम में डालकर हाईवे पर सफर करना पड़ रहा है।

Trending Videos

Kanpur Fuel Alert Eerie Silence at Some Pumps Crowds Swarming at Others Motorists in Distress in Shivrajpur
लाल बंगला क्षेत्र में पेट्रोल पंप - फोटो : amar ujala

ओमपुरवा में नो स्टॉक, लाल बंगला में भारी भीड़
शहर के ओमपुरवा स्थित पेट्रोल पंप पर तेल पूरी तरह खत्म हो गया है, जिसके चलते वहां सन्नाटा पसरा रहा। इसका सीधा असर नजदीकी क्षेत्र लाल बंगला के पंपों पर देखने को मिला, जहां अचानक उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लोग घंटों कतार में लगकर अपनी बारी का इंतजार करते दिखे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Kanpur Fuel Alert Eerie Silence at Some Pumps Crowds Swarming at Others Motorists in Distress in Shivrajpur
शिवराजपुर क्षेत्र में पेट्रोल पंप - फोटो : amar ujala

शिवराजपुर: एडवांस पेमेंट के बाद भी खाली हैं टैंक
शिवराजपुर कस्बे के पेट्रोल पंपों पर स्थिति और भी खराब है। पंप कर्मचारियों का कहना है कि तेल के लिए एडवांस भुगतान जमा किया जा चुका है, लेकिन डिपो से आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। स्थानीय निवासी धीरेंद्र तोमर और उमेश ने बताया कि पिछले कई दिनों से यहां पेट्रोल नहीं है। मजबूरी में लोगों को छतरपुर बम्बा स्थित हाईवे के पंप पर जाना पड़ता है, जिसके लिए उन्हें हाईवे पर उल्टी दिशा में गाड़ी चलानी पड़ती है, जो बेहद खतरनाक है।

Kanpur Fuel Alert Eerie Silence at Some Pumps Crowds Swarming at Others Motorists in Distress in Shivrajpur
साढ़ क्षेत्र में पेट्रोल पंप - फोटो : amar ujala

साढ़: पंप पर सोते मिले कर्मचारी, आपूर्ति ठप
साढ़ कस्बे के मां कालिका पेट्रोल पंप पर दोपहर में सन्नाटा पसरा मिला। यहां ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी बेफिक्र होकर सोते मिले। जगाने पर उन्होंने बताया कि पिछले तीन दिनों से बिक्री ठप है। कर्मचारियों का तर्क है कि मुख्य टैंक और सप्लाई मशीन के बीच की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई है, जिससे वितरण नहीं हो पा रहा है। यहां से दर्जनों वाहन चालक बिना तेल लिए वापस लौटते दिखे।

Kanpur Fuel Alert Eerie Silence at Some Pumps Crowds Swarming at Others Motorists in Distress in Shivrajpur
भीतरगांव क्षेत्र में पेट्रोल पंप - फोटो : amar ujala

भीतरगांव से राहत की खबर
इन सबके बीच भीतरगांव कस्बे से अच्छी खबर आई है। यहां के पंप संचालक रंजीत सिंह कुशवाहा ने बताया कि उनके यहां पेट्रोल और डीजल की सप्लाई पूरी तरह सुचारू है। हालांकि मांग में थोड़ी बढ़ोतरी हुई है, लेकिन स्टॉक पर्याप्त है और लोग बिना किसी परेशानी के ईंधन ले रहे हैं।

Kanpur Fuel Alert Eerie Silence at Some Pumps Crowds Swarming at Others Motorists in Distress in Shivrajpur
महाराजपुर क्षेत्र में पेट्रोल पंप - फोटो : amar ujala

महाराजपुर: बीस लीटर से अधिक नहीं दिया जा रहा ईंधन
महाराजपुर क्षेत्र में स्थित दूधा माता पेट्रोल पंप, तोमर फिलिंग स्टेशन, राजश्री फ्यूल्स सहित अन्य पेट्रोल पंपों में भी स्थिति सामान्य है। राजश्री पेट्रोल पंप के मैनेजर राज तिवारी ने बताया कि अभी तक स्टॉक में कोई कमी नहीं है, लेकिन किसी को 20 लीटर से अधिक ईंधन नहीं दिया जा रहा है। पेट्रोल पंप में जो भी आ रहा है, ईंधन पर्याप्त रूप से सबको दिया जा रहा है।

Kanpur Fuel Alert Eerie Silence at Some Pumps Crowds Swarming at Others Motorists in Distress in Shivrajpur
चकेरी क्षेत्र में पेट्रोल पंप - फोटो : amar ujala

चकेरी: दो बजते ही 'नो स्टॉक' का बोर्ड
चकेरी थाने के सामने स्थित पेट्रोल पंप पर दोपहर दो बजे पेट्रोल का स्टॉक समाप्त हो गया। यहां तैनात कर्मचारियों ने बताया कि स्टॉक खत्म होने की वजह से मशीनों को बंद करना पड़ा। पेट्रोल खत्म होने की जानकारी मिलते ही वाहन चालकों में अफरा-तफरी मच गई और लोग आसपास के अन्य पंपों की ओर भागते नजर आए।

Kanpur Fuel Alert Eerie Silence at Some Pumps Crowds Swarming at Others Motorists in Distress in Shivrajpur
रामादेवी में पेट्रोल पंप - फोटो : amar ujala

रामादेवी: हाईवे पर थमी रफ्तार, सीएनजी से मिली मामूली राहत
कानपुर से लखनऊ जाने वाले मुख्य मार्ग रामादेवी चौराहे पर भी पेट्रोल की सप्लाई ठप हो गई है। यहां के पंपों पर पेट्रोल न होने के कारण लंबी दूरी की यात्रा करने वाले लोग बीच रास्ते में फंस गए हैं। हालांकि, राहत की बात यह है कि सीएनजी की आपूर्ति अभी सुचारू रूप से जारी है, जिससे सीएनजी चालित वाहनों को कुछ राहत मिली है।

Kanpur Fuel Alert Eerie Silence at Some Pumps Crowds Swarming at Others Motorists in Distress in Shivrajpur
घाटमपुर क्षेत्र में पेट्रोल पंप - फोटो : amar ujala

घाटमपुर: पेट्रोल-डीजल की किल्लत से मिली राहत
घाटमपुर कस्बे में स्थित अनुराग ट्रांसपोर्ट पेट्रोल पंप पर पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति सामान्य बनी हुई है। पंप संचालक ने स्पष्ट किया है कि उनके पास आगामी दिनों के लिए पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और उपभोक्ताओं को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। पंप संचालक रामचंद्र गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार को उनके पास करीब सात हजार लीटर पेट्रोल और 20 हजार लीटर डीजल उपलब्ध है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed