सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ayodhya: President Droupadi Murmu Performs Aarti of Ram Lalla; 'Shri Ram Yantra' Installed — See Photos

Ayodhya: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की राम लला की आरती, 'श्री राम यंत्र’ की हुई स्थापना; देखें तस्वीरें

डिजिटल डेस्क, अयोध्या Published by: Akash Dwivedi Updated Thu, 19 Mar 2026 02:20 PM IST
विज्ञापन
सार

नवरात्रि के पहले दिन राष्ट्रपति ने अयोध्या में राम मंदिर पहुंचकर रामलला के दर्शन किए और वैदिक मंत्रों के बीच राम यंत्र की स्थापना की। यह विशेष यंत्र तमिलनाडु में तैयार होकर यात्रा के बाद यहां लाया गया। सोने की परत चढ़ा यह यंत्र मंदिर के द्वितीय तल पर स्थापित किया गया।

Ayodhya: President Droupadi Murmu Performs Aarti of Ram Lalla; 'Shri Ram Yantra' Installed — See Photos
President Draupadi Murmu in Ayodhya - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिवस पर गुरुवार को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में श्रीराम यंत्र की प्रतिष्ठापना की। राष्ट्रपति ने नव संवत्सर पर रामलला के चरणों में शीश झुकाकर व आरती उतारकर श्रद्धा निवेदित की। इस दौरान राज्यपाल आनंदी बेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी राष्ट्रपति के साथ रामलला की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। राष्ट्रपति, राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में सभी देवों के समक्ष शीश झुकाया। राष्ट्रपति ने श्रीराम मंदिर परिसर का भ्रमण कर यहां की दीवारों पर उकेरी गईं आकृतियों का भी अवलोकन किया।

Trending Videos

Ayodhya: President Droupadi Murmu Performs Aarti of Ram Lalla; 'Shri Ram Yantra' Installed — See Photos
President Draupadi Murmu in Ayodhya - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
राष्ट्रपति ने पूज्य संतों की उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के द्वितीय तल पर श्रीरामयंत्र की विधिवत प्रतिष्ठापना की। श्रीराम यंत्र दो वर्ष पूर्व जगद्गुरु शंकराचार्य विजयेंद्र सरस्वती महाराज द्वारा शोभायात्रा के माध्यम से अयोध्या भेजा गया था। वैदिक गणित और ज्यामितीय आकृतियों पर आधारित यह यंत्र देवताओं का निवास माना जाता है, जो सकारात्मक ऊर्जा आकर्षित करने की क्षमता रखता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Ayodhya: President Droupadi Murmu Performs Aarti of Ram Lalla; 'Shri Ram Yantra' Installed — See Photos
President Draupadi Murmu in Ayodhya - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
दक्षिण भारत, काशी, अयोध्या के आचार्यों द्वारा मंदिर में श्रीराम यंत्र के लिए नौ दिवसीय वैदिक अनुष्ठान पहले से ही शुरू हो चुका था। यंत्र प्रतिष्ठापना के समय राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मां अमृतानंदमयी, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि, ट्रस्टी अनिल मिश्रा, सदस्य गोपाल जी आदि मौजूद रहे।

Ayodhya: President Droupadi Murmu Performs Aarti of Ram Lalla; 'Shri Ram Yantra' Installed — See Photos
राष्ट्रपति ने किए रामलला के दर्शन। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सभी देशवासियों को नवरात्र की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आज अयोध्या में होना मेरे जीवन का कृतार्थ करने वाला पल है। मैं यहां पर आकर गौरवांवित हूं। राम मंदिर हमें हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से जोड़ता है।

Ayodhya: President Droupadi Murmu Performs Aarti of Ram Lalla; 'Shri Ram Yantra' Installed — See Photos
राष्ट्रपति के साथ सीएम योगी भी रहे। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि आज दुनिया भर में युद्ध चल रहे हैं पर हम लोग आज राम मंदिर में श्रीराम यंत्र की स्थापना के इस आनंदमयी कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं। यही तो रामराज्य की अनुभूति है इसलिए ही तो कहा जाता है कि हमारा भारत वर्ष साधु-संतों की भूमि है।

Ayodhya: President Droupadi Murmu Performs Aarti of Ram Lalla; 'Shri Ram Yantra' Installed — See Photos
President Draupadi Murmu in Ayodhya - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभी को चैत्र नवरात्र की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम का मंदिर अब एक राष्ट्र मंदिर बन चुका है। ये हमारे लिए अत्यंत गौरव का पल है। 

Ayodhya: President Droupadi Murmu Performs Aarti of Ram Lalla; 'Shri Ram Yantra' Installed — See Photos
रामयंत्र - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
राम मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में मां अमृतानंदमयी ने कहा, भगवान राम के जीवन से हमें प्रेरणा लेने की जरूरत है। उन्होंने बेटे, भाई और पति सभी दायित्वों का निर्वहन अच्छे से किया। उनका जीवन त्याग और आदर्श से भरा रहा है। राम यंत्र भी उसी ज्ञान का प्रतीक है। 
 
Ayodhya: President Droupadi Murmu Performs Aarti of Ram Lalla; 'Shri Ram Yantra' Installed — See Photos
मंदिर परिसर को देखतीं राष्ट्रपति। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
राष्ट्रपति के स्वागत के लिए एयरपोर्ट से राम मंदिर गेट तक करीब 20 सांस्कृतिक मंच लगाए गए।

Ayodhya: President Droupadi Murmu Performs Aarti of Ram Lalla; 'Shri Ram Yantra' Installed — See Photos
President Draupadi Murmu i Ayodhya - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
इनमें 250 कलाकारों ने रामायण और रामभक्ति से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed