{"_id":"69bbd64b18de5f021e0c7301","slug":"sitapur-high-speed-uncontrolled-dcm-collided-with-tractor-and-bolero-police-post-also-damaged-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur: तेज रफ्तार अनियंत्रित डीसीएम ने ट्रैक्टर और बोलेरो को मारी टक्कर, पुलिस चौकी भी क्षतिग्रस्त, दो गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur: तेज रफ्तार अनियंत्रित डीसीएम ने ट्रैक्टर और बोलेरो को मारी टक्कर, पुलिस चौकी भी क्षतिग्रस्त, दो गंभीर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Thu, 19 Mar 2026 04:26 PM IST
विज्ञापन
सार
तेज रफ्तार अनियंत्रित डीसीएम बोलेरो को टक्कर मारने के बाद पुलिस चौकी से टकराई। हादसे में दो गंभीर घायल हो गए हैं।
पुलिस चौकी से टकराई डीसीएम।
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विस्तार
लहरपुर सीतापुर की भदफर पुलिस चौकी के सामने बुधवार देर रात एक तेज रफ्तार डीसीएम सड़क पर खड़े ट्रैक्टर व सामने से आ रही बोलेरो से टकराई। इस हादसे मे भदफर पुलिस चौकी भी क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि पुलिसकर्मी चौकी के अंदर नहीं थे। इस हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं
Trending Videos
पुलिस के अनुसार लखीमपुर की तरफ से आ रही डीसीएम सामने से खमरिया की तरफ से आ रही बोलेरो और सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ट्रैक्टर पलट गया और बोलेरो चौकी से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस चौकी भी क्षतिग्रस्त हुई। हादसे में घायल दो लोगों को नकहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार बुधवार देर रात
लखीमपुर की तरफ से आ रही डीसीएम ने सामने से खमरिया की तरफ से आ रही बोलेरो और सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सड़क के किनारे खड़े गन्ने से भरा ट्रैक्टर पलट गया और बोलोरो अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे बनी पुलिस चौकी से टकरा गई। जिसके चलते चौकी की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। देर रात हुए हादसे के कारण पुलिस चौकी के बाहर कोई भी पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था, वरना एक बड़ा हादसा हो सकता था।
इस दुर्घटना में बोलेरो में सवार सुरेंद्र पुत्र दयाराम (25 वर्ष) व संदीप पुत्र दयाराम (30 वर्ष ) निवासी ग्राम अमर नगर थाना तंबौर जख्मी हो गए। जिन्हें नकहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। दोनों की हालत गम्भीर है। दुर्घटना की सूचना पर बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि दो वाहनों में भदफर चौराहे पर टक्कर हो गई थी। एक वाहन अनियंत्रित होकर चौकी की दीवार से टकरा गया था। पुलिस चौकी की दीवार क्षतिग्रस्त हुई है। वाहनों को कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन