सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: 13 Trains Will Not Arrive in Lucknow Starting April 2; Operations on Kanpur Route to Remain Disrupted Unti

UP: दो अप्रैल से 13 ट्रेनें नहीं आएंगी लखनऊ, 13 मई तक कानपुर रूट की ट्रेनों का संचालन रहेगा बाधित; जानें वजह

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Thu, 19 Mar 2026 06:14 PM IST
विज्ञापन
सार

लखनऊ और कानपुर के बीच रेलवे पुल पर कार्य के चलते 2 अप्रैल से 13 मई तक कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। 13 ट्रेनें लखनऊ नहीं आएंगी और कुछ का मार्ग बदला जाएगा। इससे यात्रियों को परेशानी होगी और यात्रा योजनाओं पर असर पड़ेगा, खासकर गर्मी के मौसम में।

UP: 13 Trains Will Not Arrive in Lucknow Starting April 2; Operations on Kanpur Route to Remain Disrupted Unti
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल कानपुर सेंट्रल से कानपुर पुल बायां किनारा के बीच रेलवे पुल पर इंजीनियरिंग कार्य करवाएगा। इस कारण दो अप्रैल से 13 मई तक लखनऊ से कानपुर के बीच ट्रेनों का संचालन बाधित रहेगा। इस दौरान आगरा इंटरसिटी, झांसी इंटरसिटी, पुणे एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें लखनऊ नहीं आएंगी।

Trending Videos


सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि पहली अप्रैल से 13 मई तक 55346 कासगंज-लखनऊ जंक्शन पैसेंजर कानपुर अनवरगंज तक ही आएगी। वापसी में 55345 लखनऊ जं.-कासगंज पैसेंजर लखनऊ जं. यहीं से चलाई जाएगी। 12180 आगरा फोर्ट-लखनऊ जं. एक्सप्रेस कानपुर सेंट्रल तक ही आएगी। 12179 लखनऊ जं.-आगरा फोर्ट एक्सप्रेस यहीं से चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेन 12103 पुणे-लखनऊ जं. भी कानपुर सेंट्रल तक ही आएगी। वापसी में 12104 लखनऊ जं.-पुणे एक्सप्रेस कानपुर सेंट्रल से ही चलेगी। 11109 वीरांगना लक्ष्मीबाई जं.- लखनऊ जं. इंटरसिटी कानपुर सेंट्रल तक आएगी। वापसी में 11110 लखनऊ जं.-वीरांगना लक्ष्मीबाई जं. एक्सप्रेस यहीं से चलेगी। 12107 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-सीतापुर एक्सप्रेस कानपुर सेंट्रल ढाई घंटे लेट चलेगी।

ये ट्रेनें नहीं आएंगी लखनऊ

02564 नई दिल्ली-बरौनी स्पेशल, 02570 नई दिल्ली-दरभंगा स्पेशल, 19615 उदयपुर सिटी-कामाख्या एक्सप्रेस, 19053 सूरत-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस, 15270 साबरमती- मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस, 09465 अहमदाबाद-दरभंगा स्पेशल, 11079 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस, 15066 पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस, 15046 ओखा-गोरखपुर एक्सप्रेस, 22534 यशवंतपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस, 15024 यशवंतपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस, 12598 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस व 15030 पुणे-गोरखपुर एक्सप्रेस।

ये ट्रेनें चलेंगी बदले रूट से

12004 नई दिल्ली-लखनऊ जं. एक्सप्रेस गाजियाबाद-मुरादाबाद के रास्ते चलेगी। रूट बदलने से यह ट्रेन अलीगढ़, टूंडला, इटावा, फफूंद और कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर नहीं रुकेगी। 02563 बरौनी-नई दिल्ली स्पेशल बुढ़वल-सीतापुर सिटी-शाहजहांपुर-बरेली-मुरादाबाद-गाजियाबाद के रास्ते चलेगी। 02569 दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल बुढ़वल-सीतापुर सिटी-शाहजहांपुर-बरेली-मुरादाबाद-गाजियाबाद के रास्ते तथा 20921 बांद्रा टर्मिनस-लखनऊ जं. एक्सप्रेस कासगंज-शाहजहांपुर-आलमनगर-लखनऊ जं. के रास्ते चलेगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed