सब्सक्राइब करें

अफवाह से बिगड़ी व्यवस्था: अयोध्या में पेट्रोल-डीजल खत्म का नोटिस चस्पा, अवध क्षेत्र में पंपों पर जबरदस्त भीड़

अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या/बलरामपुर Published by: Bhupendra Singh Updated Wed, 25 Mar 2026 01:00 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के अयोध्या, अंबेडकरनगर और बलरामपुर समेत अवध क्षेत्र में अफवाह के चलते पेट्रोल-डीजल के लिए पंपों पर भीड़ उमड़ रही है। हालात यहां तक पैदा हो गए कि अयोध्या में पेट्रोल-डीजल खत्म के नोटिस चस्पा करने पड़े। मंगलवार को आधी रात तक और बुधवार को फिर सुबह से उमड़ी भीड़ के चलते कई जगहों पर पुलिस तैनात करनी पड़ी। आगे पढ़ें पूरी खबर... 

विज्ञापन
Notices Announcing Petrol and Diesel Shortages Posted in Ayodhya Crowds Swarm Pumps Across Awadh Region in up
अयोध्या में पेट्रोल-डीजल खत्म का नोटिस चस्पा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अयोध्या में अफवाहों के बीच जिले में पेट्रोल-डीजल का संकट अब खुलकर सड़कों पर दिखने लगा है। शहर के कई पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल-डीजल खत्म के नोटिस चस्पा कर दिए गए हैं, जबकि जहां आपूर्ति हो रही है वहां भी 100 रुपये तक की सीमा तय कर दी गई है। ऑनलाइन भुगतान व्यवस्था ठप होने से उपभोक्ताओं को केवल नकद में ईंधन मिल रहा है, जिससे परेशानी कई गुना बढ़ गई है।


हालात यह हैं कि अब लोग गैस सिलिंडर लेने के बाद पेट्रोल के लिए भी लाइन में लगने को मजबूर हैं। बुधवार तड़के सुबह 5.00 बजे से ही शहर के पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं। घंटों इंतजार के बाद भी पेट्रोल न मिलने से लोग मजबूरी में खाली हाथ वापस लौट गए। कई स्थानों पर सुबह आठ बजे के बाद ही आपूर्ति शुरू हो सकी।
 
Trending Videos
Notices Announcing Petrol and Diesel Shortages Posted in Ayodhya Crowds Swarm Pumps Across Awadh Region in up
पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
देवकाली बाईपास स्थित पेट्रोल पंप पर एक महिला गैस सिलिंडर के साथ ही पेट्रोल के लिए लाइन में लगी रही। महोबारा ओवरब्रिज के पास स्थित पेट्रोल पंप पर डीजल खत्म होने का नोटिस लगा मिला, जबकि अयोध्याधाम में बन रहे बस स्टैंड के पास स्थित जय सर्विस स्टेशन पर पेट्रोल और डीजल दोनों खत्म होने का बोर्ड टंगा

संकट के बीच कालाबाजारी भी तेज हो गई है। शहर में पेट्रोल 200 रुपये प्रति लीटर तक ब्लैक में बिकने की शिकायतें सामने आ रही हैं। गुरुनानक कॉलोनी निवासी अमर बहादुर ने बताया कि मंगलवार रात को 200 रुपये देकर एक लीटर पेट्रोल लेना पड़ा। बुधवार सुबह छह बजे से कई पंपों के चक्कर लगा चुका हूं, लेकिन कहीं पेट्रोल नहीं मिला।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Notices Announcing Petrol and Diesel Shortages Posted in Ayodhya Crowds Swarm Pumps Across Awadh Region in up
अयोध्या में डीजल खत्म का नोटिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वहीं दर्शन नगर में अवध स्कूल के सामने स्थिति पेट्रोल पंप पर तेल लेने पहुंचे नीरज कुमार ने बताया कि सुबह छह बजे से लाइन में खड़े हैं लेकिन आठ बजे तक पेट्रोल नहीं मिला। अब मजबूरी में बिना तेल लिए लौटना पड़ रह है। शहर ही नहीं, ग्रामीण इलाकों में भी हालात बदतर हैं। कई गांवों के पेट्रोल पंप पूरी तरह सूख चुके हैं, जिससे खेती-किसानी और रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं।

स्थिति को संभालने के लिए पुलिस प्रशासन को रातभर गश्त करनी पड़ी। कई संवेदनशील पंपों पर बैरिकेडिंग की गई और पुलिस की निगरानी में लोगों को लाइन में लगाया गया। इसके बावजूद कुछ जगहों पर उपभोक्ताओं और कर्मचारियों के बीच झड़प की घटनाएं भी सामने आईं।
 
Notices Announcing Petrol and Diesel Shortages Posted in Ayodhya Crowds Swarm Pumps Across Awadh Region in up
पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

अफवाहों से बढ़ी पेट्रोल-डीजल की मांग

अयोध्या में रसोई गैस के बाद पेट्रोल-डीजल को लेकर चल रही अफवाहों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक पेट्रोल पंपों पर देर रात से ही लंबी कतारें लग गईं। स्थिति को देखते हुए कई पंपों पर पुलिस तैनात की गई है। लोग कतारबद्ध होकर पेट्रोल-डीजल भरवा रहे हैं।

बुधवार सुबह से ही पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने के लिए लोगों की कतार लग गई। साहबगंज निवासी चालक अर्जुन यादव, देवकाली के तुषार और रीडगंज के योगेश ने बताया कि अफवाहों के कारण लोग जरूरत से ज्यादा ईंधन भरवा रहे हैं। इससे भीड़ बढ़ रही है।

 
विज्ञापन
Notices Announcing Petrol and Diesel Shortages Posted in Ayodhya Crowds Swarm Pumps Across Awadh Region in up
पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पंपों पर लगीं लंबी कतारें

बीकापुर क्षेत्र में डीजल-पेट्रोल लेने के लिए किसानों और अन्य लोगों की भीड़ पंपों पर सुबह से ही लग गई। सरसों की मड़ाई, पंपसेट, गेहूं की मड़ाई तथा खेत की जोताई करने के लिए डीजल की जरूरत है। जलालपुर माफी में प्रयागराज हाईवे किनारे संचालित पेट्रोल पंप पर सुबह से ही डीजल और पेट्रोल लेने के लिए लोगों की भीड उमड़ पड़ी।

मंगलवार को भी देर रात तक यहां लोगों के भीड़ लगी रही। इसके बाद सुबह से ही लोग डीजल-पेट्रोल लेने के लिए केन और अपने वाहन लेकर पहुंचे हैं। इसके अलावा क्षेत्र के डेहरियावा, शेरपुर पारा, कोदैला, तेंदुआ माफी में स्थित पेट्रोल पंपों पर भी डीजल-पेट्रोल लेने के लिए लोगों की भीड़ है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed