सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi gifts homes, roads, electricity, and water facilities to 500 people In Bahraich

UP: सीएम ने 136 परिवारों को दिया पुनर्वास का तोहफा; बोले- पहले की सरकारों ने भुलाया, आज सभी को मिला सम्मान

अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच Published by: Bhupendra Singh Updated Wed, 25 Mar 2026 02:02 PM IST
विज्ञापन
सार

बहराइच में सीएम योगी ने 500 लोगों को आवास, सड़क, बिजली-पानी का तोहफा दिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हर परिवार सुरक्षित व सम्मानजनक जीवन जी सकेगा। जिन्हें पहले की सरकारों ने भुला दिया था, आज उन्हें सम्मान मिला है। आगे पढ़ें पूरी खबर...

CM Yogi gifts homes, roads, electricity, and water facilities to 500 people In Bahraich
136 परिवारों को पुनर्वास का तोहफा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

यूपी के बहराइच में बुधवार को सेमरहना में भरथापुर के विस्थापित परिवारों को योगी आदित्यनाथ ने संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जिन 136 परिवारों के 500 लोगों को पिछली सरकारों ने नजरअंदाज किया, आज उन्हें नया जीवन देने का कार्य हो रहा है। यह सेवा और संवेदना की सरकार का उदाहरण है। अब कोई भी गरीब, दलित, पिछड़ा या जनजातीय परिवार उपेक्षित नहीं रहेगा।

Trending Videos


सीएम योगी ने कहा कि कौडियाला सरयू नदी हादसे के बाद जब हमने गांव की स्थिति देखी, तो यह स्पष्ट हुआ कि लोग जंगल के बीच अत्यंत असुरक्षित हालात में रह रहे थे। चारों ओर खतरे ही खतरे थे। एक ओर बाघ, हाथी और तेंदुए का डर, तो दूसरी ओर नदी में मगरमच्छ और सांपों का खतरा। आखिर इन लोगों की गलती क्या थी, जो आज तक न सड़क थी, न बिजली और न ही पक्के मकान? 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि अब इन परिवारों को सुरक्षित स्थान पर बसाया जा रहा है। जहां उन्हें आवास, सड़क, बिजली, पानी जैसी सभी मूलभूत सुविधाएं मिलेंगी। यह केवल विस्थापन नहीं, बल्कि सम्मानजनक पुनर्वास और उज्ज्वल भविष्य की शुरुआत है।

डबल इंजन की सरकार जाति के चश्मे से किसी को नहीं देखती

सीएम ने पिछली सरकारों पर तंज कसते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार जाति के चश्मे से जाति या संप्रदाय के आधार पर नहीं, बल्कि सेवा और संवेदना के आधार पर काम करती है। इन 500 लोगों में दलित, पिछड़े, मौर्य-कुशवाहा, जनजातीय सभी वर्ग के लोग हैं। लेकिन, हमारे लिए सभी एक परिवार के सदस्य हैं।


उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही डबल इंजन सरकार गरीबों के उत्थान और पुनर्वास के लिए प्रतिबद्ध है। इसी के तहत भरथापुर के लोगों को सुरक्षित स्थान, आवास और रोजगार से जोड़ने की पहल की गई है। इसके साथ-साथ आत्मनिर्भरता पर भी जोर दिया जा रहा है। ताकि, लोग केवल बसें ही नहीं, बल्कि आगे बढ़कर विकास की मुख्यधारा से जुड़ सकें।

हर व्यक्ति को सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन का अधिकार मिले

सीएम योगी ने अपने संबोधन के अंत में कहा कि यह पहल सिर्फ एक गांव तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे प्रदेश में ऐसे जरूरतमंद परिवारों के लिए सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक है, जहां हर व्यक्ति को सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन का अधिकार मिले।

इससे पहले सीएम योगी ने डिजिटल क्लिक करके 1 करोड़, 63 लाख 30 हजार की धनराशि भरथापुर गांव के ग्रामीणों के खाते में भेजी। इसके बाद वन विभाग की ओर से प्रत्येक परिवार को निर्धारित धनराशि का प्रमाणपत्र और अन्य उपहार दिए। 

पांच वन ग्रामों के भी बहुरेंगे दिन

सीएम ने कहा कि कतर्नियाघाट जंगल में स्थित वन ग्राम टेड़िया, ढकिया, गोकुलपुर, बिछिया, भवानीपुर को राजस्वग्राम का दर्जा दिया गया है। इन गांवों की भी मूलभूत आवश्यकताओं को दुरुस्त किया जाएगा। कोई भी ग्रामीण सुविधा से वंचित नहीं रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed