सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Entrepreneurship awareness program at Bhasha University, students encouraged to start-up and become s

लखनऊ: भाषा विश्वविद्यालय में उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम, छात्रों को स्टार्टअप के लिए किया प्रेरित

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Thu, 19 Mar 2026 06:46 PM IST
विज्ञापन
सार

विशिष्ट अतिथि प्रो. क्रांति सिंह ने उद्यमिता के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की, जबकि अतिथि वक्ता डॉ. अर्पित शैलेश ने प्रभावी प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करने के तरीकों पर जानकारी दी।

Lucknow: Entrepreneurship awareness program at Bhasha University, students encouraged to start-up and become s
“उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम” - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग द्वारा सेंटर फॉर एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट एवं एंटरप्राइज फैसिलिटेशन सेंटर, लखनऊ के सहयोग से “उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम” का आयोजन अटल हॉल में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम डेवलपमेंट कमिश्नर (एमएसएमई) के सौजन्य से आयोजित किया गया।

Trending Videos


कार्यक्रम में कुलपति प्रो. अजय तनेजा ने छात्रों को आत्मनिर्भर बनने और उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। मुख्य अतिथि मुकेश बहादुर सिंह ने अपने जीवन अनुभव साझा करते हुए सफलता के महत्वपूर्ण सूत्र बताए। विशिष्ट अतिथि प्रो. क्रांति सिंह ने उद्यमिता के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की, जबकि अतिथि वक्ता डॉ. अर्पित शैलेश ने प्रभावी प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करने के तरीकों पर जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम का संचालन विभागाध्यक्ष डॉ. नीरज शुक्ल के नेतृत्व में हुआ। स्वागत भाषण डॉ. जैबुन निसा ने दिया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ. मनीष कुमार ने प्रस्तुत किया। इस अवसर पर डॉ. अफरीन फातिमा, डॉ. अनुभव तिवारी, डॉ. मृदुल सोनी, डॉ. रंजीत वर्मा सहित कई शिक्षक मौजूद रहे। विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम में छात्रों को उद्यमिता, स्टार्टअप अवसरों और व्यवसायिक विकास से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई, जिससे उन्हें भविष्य के लिए नई दिशा और प्रेरणा मिली।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed