{"_id":"69bbb73e76afe3300e04cad0","slug":"kanpur-expensive-suitcases-and-ganja-police-bust-smuggling-gang-operating-via-tejas-express-three-arrested-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: लग्जरी ट्रेन, महंगे सूटकेस और गांजा, पुलिस ने तेजस से तस्करी करने वाले गिरोह को दबोचा, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: लग्जरी ट्रेन, महंगे सूटकेस और गांजा, पुलिस ने तेजस से तस्करी करने वाले गिरोह को दबोचा, तीन गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Thu, 19 Mar 2026 02:14 PM IST
विज्ञापन
सार
Kanpur News: एडीसीपी ऑपरेशन और रावतपुर पुलिस ने पॉलिटेक्निक के पास से उड़ीसा से गांजा लाने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को 50 किलो माल के साथ पकड़ा है। तस्कर तेजस एक्सप्रेस में महंगे सूटकेस लेकर चलते थे, ताकि किसी को शक न हो।
जानकारी देते पुलिस अधिकारी
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विस्तार
कानपुर में एडीसीपी ऑपरेशन सुमित सुधाकर रामटेके और रावतपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक हाई-प्रोफाइल गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने पॉलिटेक्निक के पास घेराबंदी कर उड़ीसा से गांजा लाकर सप्लाई करने वाले दो युवकों और एक महिला को गिरफ्तार किया है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन
इनके पास से करीब 50 किलो अवैध गांजा बरामद हुआ है। पकड़े गए तस्करों की पहचान उन्नाव के अकबर अली उर्फ चिन्गारी, काकादेव के उमेश चंद्र राजपूत और फतेहगढ़ की सलमाना बेगम के रूप में हुई है। पूछताछ में तस्करों ने चौंकाने वाले खुलासे किए। गिरोह के सदस्य पुलिस की नजरों से बचने के लिए तेजस एक्सप्रेस जैसी वीआईपी ट्रेनों का सहारा लेते थे।