सब्सक्राइब करें

Live

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 30 अप्रैल के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Thu, 30 Apr 2026 09:30 AM IST
विज्ञापन
खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन

Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today in Hindi 30 April 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन
Trending Videos

लाइव अपडेट

09:23 AM, 30-Apr-2026

Bihar: पुलिस एनकाउंटर में पकड़ा गया भाजपा नेता के भांजे की हत्या का आरोपी, मामूली विवाद में हुई थी हत्या

सीवान में सड़क पर हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें भाजपा नेता मनोज सिंह के भांजे हर्ष की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जबकि चंदन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी छोटू यादव को मुठभेड़ में पकड़ लिया, जिसमें उसके पैर में गोली लगी। और पढ़ें
09:21 AM, 30-Apr-2026

Bihar News: फर्जी आधार कार्ड रैकेट का खुलासा, दरभंगा से पकड़ाया आरोपी, 2024 में भी हो चुकी है गिरफ्तारी

दरभंगा में फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले बड़े साइबर गिरोह का खुलासा हुआ है, जहां बक्सर पुलिस ने बिरौल थाना की मदद से आरोपी फूलहसन को गिरफ्तार किया है। उसके पास से लैपटॉप, प्रिंटर, फिंगरप्रिंट मशीन और फर्जी दस्तावेज बरामद हुए हैं, जिनसे वह नाम, पता और जन्मतिथि बदलकर आधार तैयार करता था। और पढ़ें
08:40 AM, 30-Apr-2026

Bihar: जमीन विवाद में ट्रिपल मर्डर, पत्नी और दो मासूम बच्चों की गला दबाकर हत्या, इलाके में फैली दहशत

मुजफ्फरपुर के कांटी प्रखंड के बझिला गांव में जमीन और पैतृक मकान विवाद को लेकर एक ही परिवार के तीन लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतका के पति संतोष कुमार साह ने 8 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। और पढ़ें
08:36 AM, 30-Apr-2026

Bihar News: मुजफ्फरपुर में आंधी-बारिश का कहर, पेड़-पोल गिरे और बिजली ठप, जनजीवन अस्त-व्यस्त

मुजफ्फरपुर जिले में बुधवार देर शाम अचानक आए तेज आंधी और बारिश ने भारी तबाही मचाई। सरैया में एक घर पर पीपल का पेड़ गिरने से मकान क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि परिवार सुरक्षित बच गया। कुढ़नी और बोचहा में पेड़ और बिजली के पोल गिरने से सड़कें बाधित हो गईं और बिजली आपूर्ति ठप हो गई। और पढ़ें
07:46 AM, 30-Apr-2026

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 30 अप्रैल के मुख्य और ताजा समाचार

गया जिले के बोधगया थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक सवार महिला सुमित्रा देवी को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। और पढ़ें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed