{"_id":"69f2d65bc96719320301f700","slug":"video-kullu-audience-grooves-to-kushal-vermas-songs-on-the-second-evening-of-peepal-jatar-2026-04-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"Kullu: पीपल जातर की दूसरी संध्या में कुशल वर्मा के गीतों पर झूमे दर्शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu: पीपल जातर की दूसरी संध्या में कुशल वर्मा के गीतों पर झूमे दर्शक
Ankesh Dogra
Updated Thu, 30 Apr 2026 09:41 AM IST
Link Copied
पीपल जातर की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में लोक गायक कुशल वर्मा ने दर्शकों को खूब नचाया। इस मौके पर उन्होंने एक से बढ़कर एक पहाड़ी गीत पेश किए। उन्होंने इस दौरान धाटू झेची रा बाणा, पोटू आलिये भांजिए, रंग बरसे बड़ा बांका, आपु ता खोला तें चाय रा होटल, आमा जुले आमा जुले, ए आए ते कोटके ए आए सराजी, रोहडू जाना मेरी आमिये जैसे अनेक पहाड़ी गीत पेश कर दर्शकों को झुमाया। इसके अलावा लोक गायिका खुशबु भारद्वाज ने पिपली खाईया लागी शी-शी, रंग बदले दो चार पहाड़ी गीत की बेहतरीन प्रस्तुति देकर दर्शकों का मनोरंजन करने का प्रयास किया। इसके अलावा पायल ठाकुर, जीवन बुडाल, प्रदीप शर्मा, हरीश, दीवान, ओम प्रकाश, इंद्र सिंह, नंद लाल आदि ने भी अपने गीतों की प्रस्तुति देकर दर्शकों का मनोरंजन किया। इसके साथ ही रेडियो एवं लोक कलाकार दोत राम पहाड़िया ने भी अपने कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। दरअसल, दूसरी सांस्कृतिक संध्या का आगाज शाम करीब साढे़ चार बजे कुल्लवी नाटी के साथ हुआ। इस मौके पर भुवनेश्वरी सांस्कृतिक दल बाशिंग के कलाकारों ने कुल्लवी नाटी डाली और परंपराग लोक गीतों की धुन पर नृत्य कर दर्शकों का मनोरंजन किया। इसके बाद स्थानीय कलाकारों में मणिकर्ण के महेंद्र सिंह, दियार के सोनू, मनीष कुमार, पुष्पा, चेत राम प्रभाकर, दुर्गानगर की गौरी, मनाली के हरीश, आशा कुमार, सुनील दत्त, निखिल पांडे, रजनीश ठाकुर, समृधि, पूनम, सोनाक्षी, सरगम, गगन सिंह, लेख राज, पायल, जगतसुख के भागेश , गौशाल के सेस राम ने भी गीत और नृत्य की प्रस्तुति दी। बालाबेहड की अलिशा और कुल्लू की रिशिता ने नृत्य की प्रस्तुति देकर दर्शकों का मनोरंजन किया। इसके अलावा सूत्रधार कलासंगम के कलाकारों ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। इस सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्यातिथि वन विभाग के आरण्यपाल संदीप शर्मा ने शिरकत की। उनका नगर परिषद की ओर से ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया और उसके बाद मंच पर टोपी-मफलर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी बीआर नेगी सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।