Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Una News
›
Una Chhinnamastika Jayanti celebrated with great fervor at Chintpurni Temple; a massive surge of devotees witnessed as priests performed the Havan
{"_id":"69f2d74b19c25051010453d6","slug":"video-una-chhinnamastika-jayanti-celebrated-with-great-fervor-at-chintpurni-temple-a-massive-surge-of-devotees-witnessed-as-priests-performed-the-havan-2026-04-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una: चिंतपूर्णी मंदिर में छिन्नमस्तिका जयंती धूमधाम से मनाई गई, उमड़ा आस्था का सैलाब, पुजारियों ने डाला हवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una: चिंतपूर्णी मंदिर में छिन्नमस्तिका जयंती धूमधाम से मनाई गई, उमड़ा आस्था का सैलाब, पुजारियों ने डाला हवन
Ankesh Dogra
Updated Thu, 30 Apr 2026 09:45 AM IST
शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में गुरुवार को छिन्नमस्तिका जयंती का पर्व पूरी श्रद्धा और भव्यता के साथ मनाया गया। हजारों श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में हाजिरी लगाकर विशेष पूजा-अर्चना की। पुजारी परिवार द्वारा मंदिर के हवन कुंड में 24 घंटे का अखंड हवन संपन्न हुआ, जिसकी पूर्णाहुति गुरुवार सुबह विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ डाली गई। इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। दोपहर तक करीब आठ हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने माता का प्रसाद ग्रहण किया। इस बार मंदिर परिसर को थाईलैंड, हॉलैंड और बेंगलुरु से मंगवाए गए फूलों से सजाया गया था। दिल्ली के एक श्रद्धालु ने सजावट का पूरा खर्च उठाया। मंदिर कॉम्प्लेक्स में बनाए गए जय माता दी सेल्फी पॉइंट पर युवाओं में फोटो खिंचवाने की होड़ रही। बुधवार रात से ही बाबा माईदास सदन में श्री दुर्गा स्तुति पाठ और भजन-कीर्तन का दौर शुरू हो गया था। देर रात तक श्रद्धालु भक्ति रस में डूबे रहे। ढोल-नगाड़ों और जयकारों से पूरा धाम गूंज उठा। मंदिर अधिकारी संजीव प्रभाकर ने बताया कि जयंती को लेकर सभी तैयारियां पहले से पूरी थी और उन्होंने इस अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दी.छिन्नमस्तिका माता 10 महाविद्याओं में छठी देवी हैं। मान्यता है कि इनकी पूजा से शत्रुओं पर विजय, आत्मबल में वृद्धि और नकारात्मक ऊर्जा से मुक्ति मिलती है। यह दिन तीव्र आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है।वंही मंदिर में तैनात सुरक्षा कर्मी भी व्यवस्था बनाने को लेकर अपनी ड्यूटी देते नजर आए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।