सब्सक्राइब करें

Live

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 28 मई के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Thu, 28 May 2026 03:01 PM IST
विज्ञापन
खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन

Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today in Hindi 28 May 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

02:54 PM, 28-May-2026

Bihar : PMCH में दबंगई, बाइक पार्किंग को लेकर सुरक्षाकर्मियों ने मरीज के परिजनों को पीटा; थाना पर पुलिस ने भी

Bihar : पीएमसीएच में कभी डॉक्टरों की तो कभी सुरक्षाकर्मियों की दबंगई देखने को मिलते रहती है। लेकिन आज तो हद हो गया। मरीज के परिजनों को पहले सुरक्षाकर्मियों ने पीटा और फिर थाना में शिकायत करने पर पुलिस ने भी पीड़ित को ही पीट डाला।  और पढ़ें
02:20 PM, 28-May-2026

Bihar News: गिद्धौर-झाझा मार्ग पर दर्दनाक हादसा, ट्रक से कुचलकर आइसक्रीम विक्रेता की मौत; तीन घंटे जाम

Bihar News: जमुई जिले के गिद्धौर-झाझा मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से आइसक्रीम विक्रेता बिरजू यादव की मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने मुआवजे और चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर करीब तीन घंटे तक सड़क जाम किया। पुलिस ने ट्रक जब्त कर जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें
Trending Videos
02:04 PM, 28-May-2026

Bihar: भीषण गर्मी बनी जानलेवा! मजदूरी करते-करते सड़क किनारे गिरे शख्स की मौत, परिजनों ने कही बड़ी बात

Bihar: जहानाबाद के कल्पा थाना क्षेत्र में भीषण गर्मी के बीच एक मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने लू लगने से मौत की आशंका जताई है, जबकि डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट होने की बात कही है। और पढ़ें
02:04 PM, 28-May-2026

Bihar: कोर्ट के आदेश की अनदेखी पड़ी भारी, सरकारी गाड़ी होगी नीलाम, वर्षों से आदेश नहीं मानने पर अदालत सख्त

Bihar: पश्चिम चंपारण के बेतिया सिविल कोर्ट ने डिक्री राशि भुगतान में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई करते हुए कलेक्टर कार्यालय की सरकारी सफारी स्टॉर्म गाड़ी जब्त कर नीलामी का आदेश दिया है। अदालत ने पांच दिनों के भीतर अनुपालन रिपोर्ट भी मांगी है। और पढ़ें
01:22 PM, 28-May-2026

Muzaffarpur: मुजफ्फरपुर जिले के चार पुलों पर भारी वाहन क्यों रोके गए? देखिए ग्राउंड रिपोर्ट | Bihar

Muzaffarpur: मुजफ्फरपुर जिले के चार पुलों पर भारी वाहन क्यों रोके गए? देखिए ग्राउंड रिपोर्ट | Bihar और पढ़ें
01:11 PM, 28-May-2026

Bihar : जीतन राम मांझी की मांग पर डिप्टी सीएम विजय चौधरी का रुख स्पष्ट, कहा- एनडीए की बैठक में तय होगी रणनीति

Bihar : विधान परिषद के 9 सीटों पर चुनाव से पहले हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने एनडीए से अपने दल के लिए एक सीट की मांग की है। उनकी मांग के बाद सीटों को लेकर सियासी तापमान बढ़ गया है। वहीं इस मामले पर डिप्टी सीएम ने दो टूक जवाब दे दिया है।  और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
12:59 PM, 28-May-2026

Bihar News : कॉलेज प्राचार्य ने जहर खाया, जान पर आफत; कहां हुई यह घटना, क्या बताया जा रहा कारण?

Bihar: पूर्वी चंपारण के मोतिहारी स्थित कर्पूरी ठाकुर कॉलेज के प्राचार्य अजित वर्मा ने कथित तौर पर जहर खा लिया। गंभीर हालत में उन्हें निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। घटना के कारणों का अब तक खुलासा नहीं हुआ है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है। और पढ़ें
12:54 PM, 28-May-2026

Bihar: BAU में करोड़ों के खेल का आरोप! CAG रिपोर्ट के बाद राजभवन तक मचा हड़कंप, FIR और जांच की उठी मांग

Bihar: बिहार कृषि विश्वविद्यालय (BAU), सबौर में CAG रिपोर्ट के आधार पर कथित वित्तीय अनियमितताओं और प्रशासनिक गड़बड़ियों को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। मामले में राज्यपाल, निगरानी विभाग और EOU तक शिकायत पहुंची है तथा दोषी अधिकारियों के खिलाफ FIR और उच्चस्तरीय जांच की मांग की गई है। और पढ़ें
12:20 PM, 28-May-2026

Bihar News : मंगल पाण्डेय ने तेजस्वी यादव को दी नसीहत, कहा- उनको जंगलराज का आइना देखना चाहिए

Bihar : मंगल पाण्डेय आज तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे। इस दौरान उन्होंने नेता प्रतिपक्ष को सलाह भी दी। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव को कोई भी बयान देने से पहले अपने दल का इतिहास देख लेना चाहिए।  और पढ़ें
11:55 AM, 28-May-2026

Bihar: बकरीद पर सुपौल पहुंचे शाहनवाज हुसैन, ईदगाह में अदा की नमाज; गले मिलकर दी मुबारकबाद

Bihar: सुपौल में बकरीद का पर्व उत्साह और भाईचारे के माहौल में मनाया गया। भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने ईदगाह मैदान में आम लोगों के साथ नमाज अदा की और देश में अमन-चैन तथा सौहार्द की दुआ मांगी। प्रशासन ने पर्व को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed