Meerut: सरधना में कुर्बानी के खून से बढ़ा विवाद, नाली ओवरफ्लो होने पर भड़के पड़ोसी, गांव में हंगामा
मेरठ के पोहल्ली गांव में ईद पर कुर्बानी के बाद नाली में बह रहे खून को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र स्थित पोहल्ली गांव में ईद के मौके पर कुर्बानी के बाद नाली में बह रहे खून को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद इतना बढ़ गया कि मौके पर हंगामे की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया।
नाली ओवरफ्लो होने पर शुरू हुआ विवाद
प्राथमिक जांच में सामने आया कि गांव में ईद के अवसर पर कुर्बानी की जा रही थी। इसी दौरान नाली में बह रहा खून ओवरफ्लो होकर एक व्यक्ति के घर के बाहर सड़क तक पहुंच गया। बताया गया कि इस पर महिला ने विरोध जताया, जिसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और गाली-गलौज होने लगी।
यह भी पढ़ें: ISI Connection: वेल्डिंग करते बने स्लीपर सेल, एक पार्टी के दफ्तर-अस्पताल को उड़ाने की थी साजिश, मंसूबे बेनकाब
महिलाओं से अभद्रता और मारपीट का आरोप
एक पक्ष ने आरोप लगाया है कि विवाद के दौरान महिलाओं के साथ अभद्रता की गई और मारपीट भी हुई। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। हालांकि पुलिस का कहना है कि घटना में किसी के घायल होने की पुष्टि नहीं हुई है।
पड़ोसी हैं दोनों पक्ष
पुलिस के अनुसार दोनों पक्ष पड़ोसी हैं और मजदूरी का कार्य करते हैं। घटना की सूचना मिलने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को शांत कराया। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।
जांच के बाद होगी कार्रवाई
क्षेत्राधिकारी आशुतोष कुमार ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।