सब्सक्राइब करें

खुशी हत्याकांड: सौतली मां ने पैर पकड़े, मुंह पर तकिया रख बैठ गया पिता, चीखती रही बेटी, नहीं पसीजा दंपती का दिल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 28 May 2026 11:24 AM IST
सार

Meerut Crimes News Today in Hindi: मेरठ में 12वीं की छात्रा खुशी की हत्या के मामले में पिता और सौतेली मां को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार दोनों ने सोते समय तकिये से दबाकर छात्रा की जान ली।

विज्ञापन
Meerut Crime News: Father and Stepmother Killed Class 12 Girl by Smothering Her With Pillow
खुशी का फाइल फोटो, आरोपी पिता - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के भावनपुर क्षेत्र स्थित गोकुलधाम सोसाइटी में 12वीं की छात्रा खुशी उर्फ खुशबू की हत्या ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि छात्रा की हत्या उसके पिता और सौतेली मां ने मिलकर की।





आरोप है कि सोते समय सौतेली मां ने खुशी के पैर पकड़ लिए, जबकि पिता उसके मुंह और गले पर तकिया रखकर बैठ गया। दम घुटने से छात्रा की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

Meerut Crime News: Father and Stepmother Killed Class 12 Girl by Smothering Her With Pillow
खुशी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

तीन दिन से हत्या की फिराक में थे आरोपी
थाना प्रभारी जोगेंद्र सिंह सैनी के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे पिछले तीन दिन से हत्या की योजना बना रहे थे, लेकिन मौका नहीं मिल पा रहा था।

आरोपी कपिल एक दुग्ध संयंत्र में काम करता है। सोमवार रात वह ड्यूटी पर गया था और मंगलवार तड़के घर लौटा। उसने देखा कि सोसाइटी का सुरक्षाकर्मी सो रहा है। इसके बाद वह घर पहुंचा और पत्नी पिंकी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार छात्रा की मौत होने तक आरोपी पिता उसके चेहरे पर तकिया दबाए बैठा रहा।

Trending Videos
Meerut Crime News: Father and Stepmother Killed Class 12 Girl by Smothering Her With Pillow
आरोपी सौतेली मां - फोटो : अमर उजाला

शव लेकर पहुंचे दादा के घर, फिर कर दिया अंतिम संस्कार
वारदात के बाद आरोपी दंपती छात्रा का शव कार में रखकर जागृति विहार स्थित दादा के घर पहुंचे। इसके बाद अन्य परिजनों को साथ लेकर शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि चार वर्ष पहले दूसरी पत्नी पिंकी के बेटी होने के बाद से ही खुशी के साथ दुर्व्यवहार शुरू हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut Crime News: Father and Stepmother Killed Class 12 Girl by Smothering Her With Pillow
आरोपी सौतेली मां - फोटो : अमर उजाला

खुशी को पहले से था खतरे का अंदेशा
परिजनों के अनुसार खुशी ने पहले ही अपनी मौसी और अन्य रिश्तेदारों को जान का खतरा होने की बात बताई थी। उसने हत्या की आशंका भी जताई थी। मामा भूपेंद्र शर्मा का कहना है कि आरोपी खुशी को ननिहाल पक्ष से बात करने के लिए भी मोबाइल नहीं देते थे। वहीं आरोपी पुलिस को गुमराह करने के लिए छात्रा के चरित्र पर सवाल उठाते रहे और मोबाइल पर बातचीत को विवाद की वजह बताते रहे।

विज्ञापन
Meerut Crime News: Father and Stepmother Killed Class 12 Girl by Smothering Her With Pillow
आरोपी पिता व सौतेली मां - फोटो : अमर उजाला

जागृति विहार में हुआ हंगामा
छात्रा की मौत की जानकारी मिलने पर ननिहाल पक्ष के लोग जागृति विहार पहुंचे थे। आरोप है कि जब उन्होंने कपिल और उसके परिजनों से सवाल किए तो उनके साथ मारपीट की गई। मामा भूपेंद्र शर्मा ने यह भी आरोप लगाया कि वर्ष 2017 में खुशी की मां प्रीति की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत भी हत्या थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed