{"_id":"6a171f3705055fc24a00c1a1","slug":"meerut-fir-against-12-student-leaders-who-staged-a-protest-at-the-gate-of-iimt-university-2026-05-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Meerut: आईआईएमटी यूनिवर्सिटी के गेट पर धरना देने वाले 12 छात्र नेताओं पर FIR, बलवे की धाराएं भी लगाईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: आईआईएमटी यूनिवर्सिटी के गेट पर धरना देने वाले 12 छात्र नेताओं पर FIR, बलवे की धाराएं भी लगाईं
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Wed, 27 May 2026 10:16 PM IST
सार
आईआईएमटी यूनिवर्सिटी की एमबीए की छात्रा अनु गुप्ता ने 20 मई को हॉस्टल की तीसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। हंगामे के दौरान छात्रों पर महिला कांस्टेबल से मारपीट का भी आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन
अनु गुप्ता की मौत के मामले में कार्रवाई के लिए कमिश्नरी चौराहे पर प्रदर्शन करते छात्र।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईआईएमटी यूनिवर्सिटी गंगानगर में छात्रा अनु गुप्ता की आत्महत्या के मामले में धरना देने वाले 12 छात्र नेता व छात्र-छात्राओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। धरने के दौरान एलआईयू की महिला कांस्टेबल से मारपीट के मामले को भी प्राथमिकी में शामिल किया गया है।
प्रदर्शन करते छात्रों को रोकती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
गंगानगर थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर मनोज वर्मा की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, छात्र नेताओं ने आईआईएमटी यूनिवर्सिटी गेट-2 पर हंगामा किया और धरना देकर बैठ गए। इस दौरान उन्होंने एलआईयू की महिला कॉस्टेबल से डायरी लेकर फाड़ डाली और मारपीट की। पुलिस से भी अभद्रता की गई। बाहर लगे बोर्ड उखाड़ कर और होर्डिंग फाड़ दिए। रास्ता भी रोका गया।
Trending Videos
पुलिस से होती नोकझोंक।
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने इन सभी आरोपों में मेरठ कॉलेज के छात्र नेता विजित तालियान, मोहित प्रजापति, शान मोहम्मद, प्रियांशु मलिक, सोहराब पठान, कुशल चहल, मुकुल राणा, हर्ष जाटव, मोहित, निशांत, साक्षी, माही और अज्ञात के खिलाफ बलवा, लोकसेवक पर हमला करने, कार्य से जबरन रोकने, संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, लोगों को उकसाने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ सदर देहात सुधीर सिंह के मुताबिक उक्त घटना के संबंध में 12 नामजद और कुछ अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
अपनी बात कहते छात्र।
- फोटो : अमर उजाला
ये हुई थी घटना
सहारनपुर जिले के देवबंद तहसील के ताजपुर गांव निवासी ओमकार गुप्ता की सबसे छोटी बेटी 23 वर्षीय अनु गुप्ता गंगानगर आईआईएमटी यूनिवर्सिटी में एमबीए अंतिम वर्ष की छात्रा थी। वह रूम नंबर 63 में रह रही थी।20 मई की सुबह करीब साढ़े नौ बजे कैंपस स्थित सरोजनी नायडू गर्ल्स हॉस्टल में स्टेयरवेल से कूदकर आत्महत्या कर ली थी।
सहारनपुर जिले के देवबंद तहसील के ताजपुर गांव निवासी ओमकार गुप्ता की सबसे छोटी बेटी 23 वर्षीय अनु गुप्ता गंगानगर आईआईएमटी यूनिवर्सिटी में एमबीए अंतिम वर्ष की छात्रा थी। वह रूम नंबर 63 में रह रही थी।20 मई की सुबह करीब साढ़े नौ बजे कैंपस स्थित सरोजनी नायडू गर्ल्स हॉस्टल में स्टेयरवेल से कूदकर आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन
अनु गुप्ता की फाइल फोटो और जांच करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
पिता ओमकार गुप्ता, बहन तनु व साथी छात्र-छात्राओं ने यूनिवर्सिटी प्रशासन पर डिबार करने व उसकी एवज में 30 हजार रुपए मांगने का आरोप लगाया था। छात्रों का कहना था कि इसी मानसिक दबाव में अनु ने आत्मघाती कदम उठाया। छात्र नेताओं ने कैंपस के छात्र-छात्राओं के साथ मिलकर गेट नंबर-2 पर हंगामा करते हुए धरना शुरू कर दिया था।
ये भी देखें...
ईद-उल-जुहा: मेरठ जिले में 173 ईदगाह व 515 मस्जिदों में होगी नमाज, जान लें क्या हैं जानवरों की कुर्बानी के नियम
ये भी देखें...
ईद-उल-जुहा: मेरठ जिले में 173 ईदगाह व 515 मस्जिदों में होगी नमाज, जान लें क्या हैं जानवरों की कुर्बानी के नियम