{"_id":"6a15c496036b9b50650b7b03","slug":"eid-ul-zuha-namaz-will-be-offered-in-meerut-from-5-55-am-know-what-will-be-the-timings-in-these-mosques-2026-05-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ईद-उल-जुहा: मेरठ में सुबह 5:55 बजे से अदा की जाएगी नमाज, जानें ईदगाह समेत इन मस्जिदों में क्या रहेगा वक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद-उल-जुहा: मेरठ में सुबह 5:55 बजे से अदा की जाएगी नमाज, जानें ईदगाह समेत इन मस्जिदों में क्या रहेगा वक्त
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Tue, 26 May 2026 10:04 PM IST
सार
Meerut News: दिल्ली रोड स्थित ईदगाह में सुबह सात बजे नमाज अदा की जाएगी। वहीं बकरीद पर इस बार बकरों के दाम आसमान छू रहे हैं। इसके अलावा ईद की खरीदारी करने लोग देर रात तक बाजारों में उमड़ रहे हैं।
विज्ञापन
बाजारों में ईद की खरीदारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईद उल जुहा (बकरीद) बृहस्पतिवार 28 मई की है। शाही ईदगाह और शहर की मस्जिदों में बकरीद की नमाज का वक्त तय हो गया है। नमाज सुबह 5:55 बजे से शुरू हो जाएंगी। दिल्ली रोड स्थित शाही ईदगाह में नमाज का वक्त सुबह सात बजे तय किया गया है।
कमेला रोड पर लगी बकरा पैंठ।
- फोटो : अमर उजाला
शहर काजी जैनुस सालिकीन सिद्दीकी ने कहा है कि कुर्बानी खुले में न करें और गंदगी न फैलाएं। उन्होंने मुस्लिमों से गुजारिश की है कि कोई भी ऐसा काम न करें जिससे किसी दूसरे को परेशानी हो। अपनी कुर्बानी अल्लाह की रजा के लिए करें। नायब शहर काजी जैनुर राशिदीन सिद्दीकी ने कहा कि कुर्बानी करते वक्त शरीअत और सरकारी गाइडलाइन का ख्याल रखें। ईद की नमाज ईदगाह और मस्जिदों में ही अदा करें। सड़कों पर नमाज कतई न पढ़ें। गरीब और बेसहारा लोगों का ख्याल रखें।
Trending Videos
पैंठ में बकरे खरीदते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
शाही ईदगाह और शहर की प्रमुख मस्जिदों में ईद की नमाज का वक्त
स्थान वक्त
अख्तर मस्जिद, खैर नगर 5:55
पत्थर वाली मस्जिद, खैर नगर 6:00
मदरसे वाली मस्जिद, हुमायूं नगर 6:15
फतेह मस्जिद, बनिया पाड़ा 6:30
शाही ईदगाह, दिल्ली रोड 7:00
हौज वाली मस्जिद, खैर नगर 7:15
शाहनत्थन मस्जिद, शाहनत्थन 7:15
भय्या जी वाली मस्जिद, लालकुर्ती 7:15
नूर मस्जिद, गोला कुआं 7 :15
मोबीन मस्जिद, विकासपुरी 7:15
छप्पर वाली मस्जिद, ऊंचा सिद्दीक नगर 7:15
रशीदिया मस्जिद, रशीद नगर 7:30

बकरों की खरीदारी।
- फोटो : अमर उजाला
आसमान छू रहे बकरों और भैंसों के दाम
ईद-उल-जुहा पर कुर्बानी के लिए बकरों और भैंसों की जमकर खरीदारी हो रही है। तोतापरी, मेवाती, अजमेरी, बरबरा, दोगला, बामडोले और देसी नस्ल के बकरे मौजूद रहें। पशु बाजार में तीन लाख तक के बकरे हैं और भैंस चार लाख कीमत तक की भी हैं। कमेला कॉलोनी पशु मंडी में पैठ लगी है। इस बार पुलिस की सख्ती की वजह से हापुड़ रोड पर तिरंगा गेट के बाहर सड़क किनारे लगने वाला बकरा बाजार नहीं लगा है। पशु व्यापारी अब्दुल ने बताया कि इस बार यहां पंजाब, हरियाणा और राजस्थान से व्यापारी कम आए हैं।

बकरे खरीदते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
ईद की तैयारियां, खूब हो रही खरीदारी
बकरीद की तैयारियों के मद्देनजर मंगलवार को खूब खरीदारी हुई। देर रात तक बाजार गुलजार रहे। बेगमपुल, आबूलेन, सदर बाजार, हापुड़ अड्डा स्थित भगत सिंह मार्केट में खासकर मुस्लिम महिलाओं ने खूब खरीदारी की। मुस्लिम बहुल क्षेत्र लिसाड़ी गेट, लिसाड़ी गेट चौपला, श्यामनगर, इस्लामाबाद, कांच का पुल, हापुड़ रोड, जाकिर कॉलोनी, चमड़ा पैठ, शास्त्रीनगर, ढवाई नगर, शाहपीर गेट आदि क्षेत्र के बाजारों में भी रौनक रही।
ये भी देखें...
UP: मेरठ मेट्रो के आठ स्टेशनों पर दुकान खोलने का मौका, टेंडर प्रक्रिया शुरू, जानें कैसे लगा सकते हैं बोली