Meerut: ईद की खुशियां मातम में बदलीं, जुगाड़ की टक्कर से पलटा ई-रिक्शा, मासूम की दर्दनाक मौत
मेरठ के सरधना क्षेत्र में ईद के दिन हुए सड़क हादसे में 13 वर्षीय बालक की मौत हो गई। जुगाड़ वाहन की टक्कर से ई-रिक्शा पलट गया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ईद की खुशियों के बीच मेरठ के सरधना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने परिवार की खुशियां छीन लीं। गुरुवार सुबह जुगाड़ वाहन की टक्कर से ई-रिक्शा पलट गया, जिसमें घायल हुए 13 वर्षीय बालक की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
परिजनों को बताए बिना निकला था घर से
थाना क्षेत्र के पिठलोकर गांव निवासी यहिया पुत्र इसराईल गुरुवार सुबह परिजनों को बिना बताए ई-रिक्शा में बैठकर सरधना जा रहा था। बताया गया कि जब ई-रिक्शा कालंद गांव के पास पहुंचा, तभी पीछे से तेज गति में आए एक जुगाड़ वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।
यह भी पढ़ें: खुशी हत्याकांड: सौतली मां ने पैर पकड़े, मुंह पर तकिया रख बैठ गया पिता, चीखती रही बेटी, नहीं पसीजा दंपती का दिल
टक्कर के बाद सड़क पर पलटा ई-रिक्शा
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में यहिया गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उसे उपचार के लिए सरधना के एक निजी अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने जांच के बाद बालक को मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
चालक वाहन समेत फरार
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। बताया गया कि परिजन शव का परीक्षण कराने के पक्ष में नहीं हैं, जबकि पुलिस उन्हें समझाने का प्रयास कर रही है। हादसे के बाद आरोपी चालक जुगाड़ वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।