{"_id":"6a180f91f940eebd0c0e630f","slug":"several-tigers-spotted-frolicking-in-the-water-at-dudhwa-amidst-the-scorching-heat-2026-05-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: भीषण गर्मी में बाघों का 'कूल' अंदाज, दुधवा में अद्भुत नजारा देख सैलानी रह गए दंग; देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: भीषण गर्मी में बाघों का 'कूल' अंदाज, दुधवा में अद्भुत नजारा देख सैलानी रह गए दंग; देखें वीडियो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: Mukesh Kumar
Updated Thu, 28 May 2026 03:26 PM IST
विज्ञापन
सार
लखीमपुर खीरी के दुधवा में भीषण गर्मी के बीच सैलानियों को ऐसा नजारा देखा, जिसे देखकर वे दंग रह गए। सैलानियों को दुधवा के वाटरहोल में एक साथ कई बाघ अठखेलियां करते नजर आए। सैलानियों ने इसका वीडियो बना लिया, जो वायरल हो रहा है।
पानी में अठखेलियां करते बाघ
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
लखीमपुर खीरी जिले में भीषण गर्मी के बीच दुधवा नेशनल पार्क में एक दुर्लभ नजारा देखने को मिला है। पार्क के एक वॉटर होल में कई बाघ एक साथ पानी में अठखेलियां करते कैमरे में कैद हुए हैं। आमतौर पर अकेले रहने वाले बाघों के समूह का वीडियो वायरल हो रहा है।
Trending Videos
वीडियो में बाघ एक-दूसरे के साथ दोस्ताना अंदाज में पानी उछालते और मस्ती करते नजर आ रहे हैं। यह दृश्य सफारी पर निकले पर्यटकों और वन्यजीव प्रेमियों के लिए आश्चर्यजनक था। मई की इस गर्मी में दुधवा घूमने आए सैलानियों के लिए यह एक यादगार अनुभव बन गया। जिप्सी वाहन जब वॉटर होल के पास से गुजरे तो पर्यटकों ने इस दृश्य को करीब से देखा। घने जंगलों में एक बाघ का दिखना ही बड़ी बात मानी जाती है। ऐसे में एक साथ कई बाघों को इतनी करीब से पानी में खेलते देखना दुर्लभ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
वन्यजीव विशेषज्ञों के अनुसार, मई महीने में उच्च तापमान होने पर बाघ शरीर को ठंडा रखने के लिए घंटों पानी में बिताते हैं। दुधवा टाइगर रिजर्व में हाल के वर्षों में संरक्षण प्रयासों में वृद्धि हुई है। इन प्रयासों के कारण बाघों की संख्या में सुखद इजाफा हुआ है। यह वीडियो पार्क की समृद्ध जैव विविधता को दर्शाता है।
नजारा देख सैलानी हुए रोमांचित
आमतौर पर बाघ अकेले रहना पसंद करते हैं। लेकिन इस वीडियो में पूरा कुनबा एक साथ पानी में दिख रहा है। बाघों का यह अनोखा मिलन पर्यटकों के लिए अविस्मरणीय था। सफारी के दौरान यह दृश्य देखकर सैलानी रोमांचित हो उठे। सैलानियों ने कहा कि एक साथ कई बाघों को पानी में खेलते देखना एक अनूठा अनुभव था।
गर्मी से राहत और संरक्षण के प्रयास
मई 2026 की रिकॉर्ड तोड़ गर्मी से वन्यजीव भी बेहाल हैं। बाघ अपने शरीर को ठंडा रखने के लिए पानी का सहारा लेते हैं। अधिकारियों का कहना है कि दुधवा टाइगर रिजर्व में बाघों के संरक्षण के लिए विशेष प्रयास किए गए हैं। इन प्रयासों से पार्क में बाघों की संख्या में वृद्धि हुई है।