सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Robbery Worth 25 Lakhs After Spray Attack Grandmother Found Semi Conscious at Home

Kanpur: स्प्रे छिड़ककर 25 लाख की डकैती, घर में अर्धमूर्छित मिलीं दादी, पुलिस की लापरवाही पर सवाल, जांच शुरू

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Thu, 28 May 2026 03:11 PM IST
विज्ञापन
सार

Kanpur News: कल्याणपुर में स्प्रे छिड़ककर एक परिवार को बेहोश कर 25 लाख की चोरी की गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी के जरिए आरोपियों की पहचान की जा रही है।

Kanpur Robbery Worth 25 Lakhs After Spray Attack Grandmother Found Semi Conscious at Home
घर पर बिखरा पड़ा सामान - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में शातिर चोरों ने बेहद सुनियोजित तरीके से घर में स्प्रे छिड़क कर करीब 25 लाख रुपये की चोरी की घटना को अंजाम दे डाला। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना मिलने पर पुलिस, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल में जुट गए। वहीं, क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में कुछ संदिग्ध युवक भी दिखाई दिए हैं, जिनके आधार पर पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

Trending Videos

जानकारी के अनुसार,  कल्याणपुर कला निवासी हनी यादव प्राइवेट नौकरी करते हैं। परिवार में पिता अशोक यादव, मां रामा यादव और बड़े भाई लकी यादव हैं। परिजनों के अनुसार देर रात घर के अंदर कुछ खटपट की आवाज सुनाई दी, जिस पर परिवार के लोग जाग गए। जब कमरे में सो रही बुजुर्ग दादी को उठाने पहुंचे तो वह अर्धमूर्छित अवस्था में पड़ी मिलीं। परिजनों ने बताया कि उनका सिर भारी लग रहा था और वह ठीक से बोल भी नहीं पा रही थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन





नाइट अफसर ने सुबह जांच कराने की बात कहकर वापस लौट
आशंका जताई जा रही है कि चोरों ने घर में किसी प्रकार का स्प्रे छिड़क दिया था, जिससे परिवार के लोग बेहोशी जैसी हालत में हो गए। इसके बाद घर का सामान बिखरा पड़ा मिला और अलमारी के ताले टूटे हुए थे। जांच करने पर पता चला कि नकदी, जेवरात समेत करीब 25 लाख रुपये का माल चोरी हो चुका है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने देर रात 112 नंबर पर सूचना दी। आरोप है कि रात में पहुंचे नाइट अफसर ने सुबह जांच कराने की बात कहकर वापस लौट गए।

क्षेत्रीय लोगों में दहशत का माहौल
सुबह मामला उच्चाधिकारियों तक पहुंचा तो कल्याणपुर थाने की पुलिस, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंचे। टीम ने घर के अंदर और आसपास से साक्ष्य जुटाए। वहीं, पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें कुछ संदिग्ध युवक आते-जाते दिखाई दिए हैं। फुटेज के आधार पर पुलिस उनकी पहचान करने में जुटी है। घटना के बाद क्षेत्रीय लोगों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं।

विज्ञापन

जल्द ही शातिरों को गिरफ्तार करेगी पुलिस
इससे लोगों में असुरक्षा की भावना पैदा हो गई है। डीसीपी वेस्ट एसएम क़ासिम अबिदी ने बताया कि सुबह 112 के माध्यम से घटना कि जानकारी प्राप्त हुई थी। जानकारी मिलते ही थाने का फोर्स फॉरेसिंक टीम व डॉग स्क्वायड टीम मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने कई सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। पुलिस के हाथ कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं। पुलिस जल्द ही शातिरों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed