UP: प्रेमी की संवेदनहीनता का हाईवे पर अंत, मां की लाश के पास बिलखते रहे दो मासूम, जानें क्या है पूरा मामला?
Kanpur News: बांदा की रहने वाली रुकमणि आठ माह पहले प्रेमी के साथ घर से निकली थी। आज कानपुर में हाईवे किनारे मृत पाई गई है। आरोपी प्रेमी उसे बच्चों समेत सड़क पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश जारी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर के घाटमपुर थाना क्षेत्र में आठ माह पहले बांदा जनपद के मटौंध से दो बच्चों के साथ निकलीं महिला गुरुवार की रात हाइवे किनारे मृत मिली। उसके शव के पास ही दोनों बच्चे बैठे मिले। महिला की मौत होने के बाद प्रेमी मौके से भाग निकला।
इसके बाद में पहुंची एंबुलेंस शव व बच्चों को लेकर सीएचसी पहुंची। सूचना मिलने पर बच्चों के परिजन भी पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सीएचसी पहुंचे मटौंध थाना क्षेत्र के गांव घुरहा थोक निवासी चुन्नू ने बताया कि उसने अपने भतीजे केशव को बचपन में ही गोद ले लिया था।
दोनों बच्चों के साथ चली गई थी रुकमणि
वह मूक बधिर है। फिर उसकी शादी रुकमणि (26) के साथ हुई और उसके दो बच्चे राजकुमार (6) व सत्यम (4) भी हैं। बताया कि आठ माह पूर्व रुकमणि मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के अजय गढ़ थाना क्षेत्र के जिगनी गांव निवासी विजय पाल के साथ दोनों बच्चों के साथ चली गई थी।
कानपुर में विजय पाल के साथ रह रही थी
उसकी गुमशुदगी भी दर्ज कराई गई थी। मौजूदा समय वह कानपुर में विजय पाल के साथ रह रही थी। चुन्नू ने बताया कि रुक्मिणी ने तबियत खराब होने पर उसे फोनकर हमीरपुर आकर ले जाने को कहा था। वहीं, विजयपाल उन सभी को लेकर किसी वाहन से बांदा छोड़ने जा रहे थे।
बच्चों से ई-रिक्शा लेकर आने की बात कही
रास्ते में तबियत खराब होने पर जब मां ने बोलना बंद कर दिया, तो सजेती थाना क्षेत्र के हाईवे पर डोहरू मोड़ पर उतर गए। इसके बाद विजय पाल बच्चों से ई-रिक्शा लेकर आने की बात कहकर चला गया। एंबुलेंस महिला व दोनों बच्चों को लेकर सीएचसी पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।