सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur A Unique Blend of Devotion and Modernity Citys First Bhajan Clubbing to be Held at Moti Jheel

Kanpur: भक्ति और आधुनिकता का अनूठा संगम, मोतीझील में होगा शहर का पहला ‘भजन क्लबिंग’, गूंजेंगे भजनों के सुर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Thu, 28 May 2026 12:45 PM IST
विज्ञापन
सार

Kanpur News: मोतीझील में 31 मई को पहली बार भजन क्लबिंग का आयोजन होगा, जिसमें आधुनिक कॉन्सर्ट और भक्ति का संगम देखने को मिलेगा। राजस्थान से मंगाए गए सांवलिया सेठ दरबार और प्रसिद्ध गायकों की प्रस्तुति इस कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण होंगे।

Kanpur A Unique Blend of Devotion and Modernity Citys First Bhajan Clubbing to be Held at Moti Jheel
भजन क्लबिंग-कानपुर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

कानपुर में युवाओं को भक्ति और अध्यात्म से जोड़ने के लिए शहर में पहली बार भजन क्लबिंग-कानपुर का आयोजन होने जा रहा है। आधुनिक कॉन्सर्ट की भव्यता और भक्तिमय माहौल के संगम से सजा यह विशेष कार्यक्रम 31 मई रविवार को मोतीझील लॉन नंबर-3 में होगा। शाम 5 बजे से शुरु होने वाले इस आयोजन में हजारों युवाओं और परिवारों के शामिल होने की संभावना है।

Trending Videos

कार्यक्रम में प्रसिद्ध भजन गायक गजेन्द्र प्रताप सिंह एवं ट्विंकल शर्मा अपनी प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर करेंगे। आयोजन का मुख्य आकर्षण भव्य सांवलिया सेठ दरबार रहेगा, जिसे विशेष रूप से राजस्थान के चित्तौड़गढ़ से मंगाया गया है। दरबार को सजाने वाले कारीगरों की टीम भी चित्तौड़गढ़ से बुलाई गई है। सांवलिया दरबार बंगलूरू के भव्य खुशबू वाले रंग-बिरंगे फूलों से सजाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

श्रद्धा और आधुनिकता का अनूठा संगम
पूरे लॉन को रंग-बिरंगी आसमानी लाइटों और कॉन्सर्ट थीम सजावट से जगमग किया जाएगा, जिससे श्रद्धा और आधुनिकता का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। श्रद्धालु बुक माय शो के माध्यम से टिकट बुक कर कार्यक्रम में शामिल हो सकेंगे। यह आयोजन श्री सांवलिया सेठ सेवा मित्र मंडल के संरक्षक राघव द्विवेदी एवं अध्यक्ष अर्पित त्रिवेदी के नेतृत्व में किया जा रहा है।

आयोजन समिति में ये हैं शामिल
कार्यक्रम प्रबंधन एसएस डिवाइन फाउंडेशन एवं श्री सांवलिया सेठ फाउंडेशन एंड ग्रांड इवेंट की ओर से की जा रही है। अमर उजाला कार्यक्रम का मीडिया सहयोगी रहेगा। आयोजन समिति में संजय कुमार, अभय दुबे, ऋषभ गुप्ता, विवेक चौहान, रवि बाजपेयी एवं कुलदीप तिवारी शामिल हैं। आयोजकों के अनुसार भजन क्लबिंग का उद्देश्य युवाओं को सकारात्मक ऊर्जा, भारतीय संस्कृति और अध्यात्म से जोड़ना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed