सब्सक्राइब करें

Live

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 8 जून के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Mon, 08 Jun 2026 03:30 PM IST
विज्ञापन
खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन

Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today in Hindi 8 June 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

02:19 PM, 08-Jun-2026

Bihar: पानी की टंकी को लेकर शुरू हुआ विवाद बना जानलेवा, पिटाई से युवक की मौत; गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम

पटना के दीघा थाना क्षेत्र में पानी की टंकी खोदने को लेकर हुए विवाद में गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना से नाराज परिजनों और स्थानीय लोगों ने दानापुर-दीघा मार्ग जाम कर प्रदर्शन किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

और पढ़ें
01:48 PM, 08-Jun-2026

Bihar: ‘बंटवारा करा दीजिए, नहीं तो जान दे दूंगी’; और फिर विवाहिता ने उठा लिया खौफनाक कदम

मुजफ्फरपुर के साहेबगंज थाना क्षेत्र स्थित बैजनाथपुर गांव में संपत्ति विवाद से परेशान एक विवाहिता ने कथित तौर पर कमरे में खुद को बंद कर आग लगा ली। गंभीर रूप से झुलसी महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। और पढ़ें
Trending Videos
01:33 PM, 08-Jun-2026

Lalu Family: विधान परिषद् के लिए राजद का प्रत्याशी सामने आते ही लालू परिवार में विस्फोट; रोहिणी ने क्या लिखा?

बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए राष्ट्रीय जनता दल (राजद) द्वारा पूर्व एमएलसी सुनील सिंह को उम्मीदवार बनाए जाने पर पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने नाराजगी जताई है। सोशल मीडिया पर बिना किसी का नाम लिए उन्होंने पार्टी नेतृत्व के फैसले पर सवाल उठाए और आरोप लगाया। आइये जानते हैं रोहिणी ने क्या कहा? और पढ़ें
01:03 PM, 08-Jun-2026

Bihar: गैर-इरादतन हत्या के दोषी भाजपा विधायक का घर खाली, मकान में परिवार का सदस्य भी नहीं; दिल्ली कब जाएंगे?

दिल्ली में 2018 की न्यू ईयर पार्टी के दौरान हुई फायरिंग में महिला की मौत के मामले में बिहार के साहेबगंज विधायक और पूर्व मंत्री राजू कुमार सिंह को अदालत ने दोषी करार दिया है। सजा के बिंदु पर सुनवाई 9 जून को होनी है। फैसले के बाद उनके पैतृक क्षेत्र में मायूसी का माहौल है।

और पढ़ें
12:57 PM, 08-Jun-2026

Khan Sir Petition: फैजल खान सर को जमानत या जेल- कल होगा तय; लंबे ड्रामे के बाद आखिर जमानत याचिका दायर

Bihar News : सोशल मीडिया स्टार फैजल खान सर को पटना पुलिस ने इतने समय तक गिरफ्तार नहीं किया। अब, जेल से बचने के लिए खान सर ने जमानत याचिका दायर कर दी है। कल फैसला हो जाएगा कि उनके साथ क्या होगा? और पढ़ें
12:49 PM, 08-Jun-2026

Bihar: बिहार में भीषण सड़क हादसा, बोधगया से लौट रहे श्रद्धालुओं की बस ट्रक से टकराई, तीन की मौत और 20 घायल

औरंगाबाद जिले में एनएच-19 पर श्रद्धालुओं से भरी एक पर्यटक बस ट्रक से टकरा गई। हादसे में आंध्र प्रदेश के तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हो गए। कई घायलों को बेहतर इलाज के लिए गया रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
12:27 PM, 08-Jun-2026

Bihar: उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश मंत्री नहीं रहेंगे? विधान परिषद् में इस बार नहीं तो क्या बचा विकल्प

Bihar MLC Election : बिहार विधान परिषद् की नौ सीटों पर चुनाव और एक पर उप चुनाव के लिए आज नामांकन का अंतिम दिन है। एनडीए के नौ पहले से घोषित प्रत्याशियों के नामांकन की तैयारी है। मतलब, दीपक प्रकाश विधान परिषद् नहीं जा रहे। तो क्या मंत्री की कुर्सी छिनेगी? और पढ़ें
12:18 PM, 08-Jun-2026

Bihar: वेंटिलेटर पर स्वास्थ्य सेवा! मगध मेडिकल कॉलेज में चार दिन से ओपीडी ठप, मरीज हुए परेशान

गयाजी के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल चौथे दिन भी जारी रही। ओपीडी सेवा बंद होने से मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इमरजेंसी सेवा बहाल होने के बावजूद सामान्य मरीजों की मुश्किलें कम नहीं हुई हैं।

और पढ़ें
11:54 AM, 08-Jun-2026

MLC Election Bihar : एक सीट पर बिना लड़े ही NDA ने हार मानी; 12 बजे तक 10वीं सीट के लिए NR नहीं कटाया

Bihar News : बिहार विधान परिषद् की नौ सीटों पर चुनाव और एक पर उप चुनाव होना था। एनडीए ने नौ सीटों के लिए ही प्रत्याशी दिए। दीपक प्रकाश को लेकर असमंजस था। अब भी है। लेकिन, अंतिम दिन 12 बजे तक दीपक प्रकाश के नाम से एनआर नहीं कटा है। और पढ़ें
11:37 AM, 08-Jun-2026

Bihar MLC Election: माननीय कब से कहलाएंगे पवन सिंह? भोजपुरी के पावर स्टार विधान परिषद् जा रहे

Bihar News : भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार कहे जाते हैं पवन सिंह। घर से राजनीति तक, विवादों में घिरे रहे हैं। अब भाजपा उन्हें बिहार के उच्च सदन भेज रही है। वह किस तारीख से माननीय कहे जाएंगे? और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed