{"_id":"6a269288185f82ea0e04e6f0","slug":"meerut-if-the-wedding-procession-comes-to-the-village-we-will-kill-the-groom-and-the-groomsmen-2026-06-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: 'गांव में बरात आई तो दूल्हे और बरातियों को मार देंगे', शादी से पहले युवक को फोन पर मिली धमकी, FIR दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: 'गांव में बरात आई तो दूल्हे और बरातियों को मार देंगे', शादी से पहले युवक को फोन पर मिली धमकी, FIR दर्ज
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Mon, 08 Jun 2026 03:30 PM IST
विज्ञापन
सार
छबड़ियां गांव निवासी कार्तिक की बरात 19 जून को मुजफ्फरनगर जानी है। दो युवकों ने कार्तिक को फोन करके धमकी दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं परिजनों में चिंता की लहर है।
एफआईआर।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक दूल्हे को उसकी शादी से ऐन पहले जान से मारने की धमकी दी गई है। छबड़िया गांव निवासी कार्तिक की 19 जून को मुजफ्फरनगर में बरात जानी है। शादी से कुछ दिन पहले ही कार्तिक को फोन पर ऐसी धमकी दी गई है कि अगर वह बरात लेकर पहुंचा तो उसके और उसके साथ आने वाले लोगों की लाशें बिछा दी जाएंगी। इस मामले में दूल्हे कार्तिक की शिकायत पर पुलिस ने दुल्हन के गांव के दो युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos
कार्तिक ने पुलिस को दी अपनी तहरीर में बताया है कि उसका विवाह 19 जून को थाना कोतवाली, जनपद मुजफ्फरनगर के एक गांव की युवती के साथ तय हुआ है। तीन जून की रात को उसके मोबाइल पर खावाजहापुर निवासी गौरव दलाल और उसके दोस्त अर्जुन राणा का फोन आया। आरोप है कि दोनों ने फोन पर उसे बरात लेकर आने पर गंभीर अंजाम भुगतने की धमकी दी। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि वह बरात लेकर गांव पहुंचा तो उसे जान से मार दिया जाएगा और उसके साथ बरात में शामिल होने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
दूल्हे कार्तिक ने बताया कि उसके पास इन आरोपियों द्वारा दी गई धमकी की ऑडियो रिकॉर्डिंग भी मौजूद है। उसने इस ऑडियो रिकॉर्डिंग को पुलिस को सौंपते हुए अपनी और अपने परिजनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस ने शुरू की जांच, कार्रवाई का आश्वासन
इस गंभीर मामले को संज्ञान में लेते हुए सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि दूल्हे कार्तिक की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि मामले की गहनता से जांच की जाएगी और धमकी वाली ऑडियो रिकॉर्डिंग को भी जांच का हिस्सा बनाया जाएगा। पुलिस आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया है।
ये भी देखें...
तुषार हत्याकांड: बहन मोना त्यागी का वीडियो वायरल, बोली- मेरे पिता बेकसूर, पकड़ा नहीं गया असली हत्यारा
इस गंभीर मामले को संज्ञान में लेते हुए सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि दूल्हे कार्तिक की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि मामले की गहनता से जांच की जाएगी और धमकी वाली ऑडियो रिकॉर्डिंग को भी जांच का हिस्सा बनाया जाएगा। पुलिस आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया है।
ये भी देखें...
तुषार हत्याकांड: बहन मोना त्यागी का वीडियो वायरल, बोली- मेरे पिता बेकसूर, पकड़ा नहीं गया असली हत्यारा