{"_id":"6a2672543a26e73025079de8","slug":"meerut-body-of-bams-student-was-found-hanging-from-the-fan-in-the-house-family-members-expressed-this-2026-06-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: बीएएमएस छात्रा का शव घर में पंखे से लटका मिला, परिजनों ने जताई इस बात की आशंका, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: बीएएमएस छात्रा का शव घर में पंखे से लटका मिला, परिजनों ने जताई इस बात की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Mon, 08 Jun 2026 01:12 PM IST
विज्ञापन
सार
लालकुर्ती के बकरी मोहल्ला में 20 साल की आरिबा फंदे पर लटकी मिली। परिजनों का कहना है कि आरिबा ने परीक्षा दी थी, जिसमें उसे कम नंबर आने का अंदेशा था। इसी तनाव के चलते उसने जान दे दी। पुलिस पड़ताल कर रही है।
आरिबा के परिजनों से पूछताछ करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
लालकुर्ती थाना क्षेत्र के बकरी मोहल्ला में बीएएमएस द्वितीय वर्ष की 20 वर्षीया छात्रा आरिबा का शव रविवार देर रात कमरे में फंदे से लटकता हुआ मिला। मौत की जानकारी मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल के निरीक्षण के बाद छानबीन शुरू कर दी है।
Trending Videos
कोतवाली क्षेत्र के जाटव गेट इलाके की रहने वाली आरिबा की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इस पर अभी रहस्य का पर्दा पड़ा हुआ है। फिलहाल पढ़ाई के लिए वह लालकुर्ती के बकरी मोहल्ला स्थित अपनी दादी के घर रह रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरिबा हापुड़ स्थित एक मेडिकल कॉलेज में बीएएमएस द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। हाल ही में उसने वार्षिक परीक्षाएं दी थी। परिजनों के अनुसार, आरिबा पिछले कुछ दिनों से परीक्षा को लेकर तनाव में थी। उसे आशंका थी कि इस बार परीक्षा में उसके अपेक्षा के अनुरूप अंक नहीं आ सकेंगे। इसी बात को लेकर वह काफी परेशान रहती थी।
रविवार रात उसने परिवार के साथ खाना खाया और इसके बाद अपने कमरे में चली गई। काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आने पर दादी और अन्य परिजन उसे देखने पहुंचे। कमरे का दरवाजा खोलकर देखा तो आरिबा फंदे से लटकी हुई थी। यह दृश्य देखते ही परिजनों के होश उड़ गए और घर में चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में उसे नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
घटना की सूचना मिलते ही लालकुर्ती थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ कर घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। छात्रा की मौत से परिवार में गहरा शोक है, जबकि मोहल्ले में भी घटना को लेकर चर्चा बनी रही।
ये बोले एसपी
बीएएमएस की छात्रा के परिजनों से विस्तृत जानकारी ली जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
- विनायक गोपाल भोसले,एसपी सिटी
बीएएमएस की छात्रा के परिजनों से विस्तृत जानकारी ली जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
- विनायक गोपाल भोसले,एसपी सिटी