{"_id":"6a264bb646ad33821a0483b0","slug":"young-woman-converted-youth-by-ensnaring-him-in-love-trap-pakistani-connection-in-ayush-religious-conversion-2026-06-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: आयुष कैसे बना रहमान? जिम ट्रेनर चांदनी से 2018 में मुलाकात और बदल गई जिंदगी; धर्म परिवर्तन का पाक कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: आयुष कैसे बना रहमान? जिम ट्रेनर चांदनी से 2018 में मुलाकात और बदल गई जिंदगी; धर्म परिवर्तन का पाक कनेक्शन
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
Published by: Sharukh Khan
Updated Mon, 08 Jun 2026 10:29 AM IST
विज्ञापन
सार
शामली में दवा कारोबारी के पुत्र का धर्मांतरण कराने का मामला सामने आया है। युवक का धर्मांतरण कराने वाली युवती और उसका पिता गिरफ्तार किए गए हैं। युवती और उसके पिता एवं तीन मौलवियों समेत 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।
religious conversion
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
शामली में दवा कारोबारी के पुत्र का धर्मांतरण कराने के मामले में पुलिस ने रविवार को युवती चांदनी कुरैशी और उसके पिता इस्लाम कुरैशी को गिरफ्तार कर लिया। नौ अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। मामले में शनिवार को युवती और उसके पिता व तीन मौलवियों समेत 11 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
एसपी का कहना है कि शहर के प्रसिद्ध मेडिकल स्टोर संचालक देवराज मलिक की करोड़ों की संपत्ति हड़पने के लिए उनके पुत्र आयुष का योजनाबद्ध तरीके से धर्मांतरण कराया गया था। उन्होंने आशंका जताई कि जिले में धर्मांतरण कराने वाला बड़ा गिरोह सक्रिय है।
एसपी एनपी सिंह ने रविवार को कैंप कार्यालय में मीडिया को बताया कि आरोपी पिता-पुत्री से हुई पूछताछ में सामने आया कि इस्लाम फलों का ठेला लगाता था। चांदनी व उसके पिता समेत पूरे परिवार की नजर आयुष मलिक व उसके पिता देवराज की संपत्ति पर थी।
विज्ञापन
इसीलिए चांदनी ने आयुष को प्रेमजाल में फंसाया। परिवार के लोगों से मिलकर फर्जी निकाहनामा तैयार कराया और ब्लैकमेल कर उसका धर्म परिवर्तन कराया। चांदनी व उसके परिवार के लोग आयुष पर संपत्ति बेचकर उनके साथ रहने का दबाव बना रहे थे। फिलहाल चांदनी सलेक विहार में किराये पर रह रही थी। वहां पर आयुष आता-जाता था।

Trending Videos

एसपी का कहना है कि इस प्रकरण की गहनता से जांच की जा रही है। एएसपी सुमित शुक्ला व सीओ सिटी जितेंद्र सिंह के निर्देशन में एसआईटी व एलआईयू व अन्य खुफिया विभाग की टीमें जांच कर रही हैं। इस प्रकरण में जो भी लोग शामिल रहे हैं, वे कहीं के भी रहने वाले हैं, उन सभी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
आयुष के धर्म परिवर्तन का पाकिस्तानी कनेक्शन
आयुष के धर्म परिवर्तन के मामले में पुलिस ने आरोपी युवती चांदनी और उसके पिता इस्लाम कुरैशी को गिरफ्तार किया है। एसपी एनपी सिंह के अनुसार पूछताछ में सामने आया कि चांदनी व उसके भाई ने आयुष को पाकिस्तान में रहने वाले डॉ. इसरार के सोशल मीडिया यू ट्यूब पर प्रसारित होने वाले भाषणों को सुनने के लिए प्रेरित किया। इसरार पाकिस्तान में बैठकर यहां के लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित करने का काम कर रहा है।

आयुष इसरार की स्पीच को सुनता और उसे फाॅलो करता था। एएसपी सुमित शुक्ला ने बताया कि आयुष का ब्रेनवॉश इस स्तर तक किया गया है कि उससे पांच मिनट बात की गई तो उसने 50 बार दीन शब्द का इस्तेमाल किया। इसके अलावा उसने इस्लाम धर्म से संबंधित कई बातें भी बताईं।
आयुष का नाम बदलकर रहमान कर दिया था
धर्मांतरण के बाद आयुष मलिक का नाम बदलकर रहमान रखा गया था। शुरू में इस नाम को छिपाया गया, लेकिन जब वह मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए जाने लगा तो रहमान नाम भी चर्चा में आने लगा था। एएसपी का कहना है कि फिलहाल आयुष की पाकिस्तान में किसी से बातचीत कराने या चैटिंग करने का मामला जानकारी में नहीं आया है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

2018 में चांदनी के संपर्क में आया था आयुष
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आयुष के कंधे में 2018 में चोट लगी थी। वह फिजियोथेरेपी के लिए जाता था, वहां पर चांदनी फिजियोथेरेपिस्ट का कार्य करती थी। वहीं पर दोनों की बातचीत हुई और फोन नंबरों का आदान-प्रदान हुआ। इसके बाद आयुष जहां पर जिम जाता था, वहां चांदनी ने जिम ट्रेनर के रूप में काम किया। इसके अलावा चांदनी का भाई आयुष की दुकान पर सेल्समैन की नौकरी करता था।

इसके अलावा अन्य सेल्समैनों में ज्यादातर उसके भाई के संपर्क वाले ही थे। चांदनी ने आयुष को प्रेमजाल में फंसाकर 2023-24 में दिल्ली की जामा मस्जिद ले जाकर फर्जी निकाहनामा तैयार कराया और इस्लाम मजहब में धर्मांतरण कराया। चांदनी उसे दिल्ली, मुंबई समेत कई स्थानों पर मस्जिदों व दरगाह आदि में भी साथ लेकर गई थी और बड़े स्तर पर उसका ब्रेनवॉश कराया गया।
इन पर दर्ज है प्राथमिकी
देवराज मलिक की तरफ से चांदनी कुरैशी, उसके पिता इस्लाम, भाई आसमोहम्मद, बहनें राहिल, सुमाइला व राबिया, हुमा कुरैशी, सलीम उर्फ भोला, मौलवी मुनव्वर व दो अज्ञात मौलवी के विरुद्ध शहर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

दो बड़े मेडिकल स्टोर के मालिक हैं देवराज
एसपी एनपी सिंह का कहना है कि मोहल्ला दयानंद नगर निवासी देवराज मलिक के शहर में दो बड़े मेडिकल स्टोर है। वह शामली कैमिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष हैं। एक मेडिकल स्टोर पर देवराज मलिक और दूसरे मेडिकल स्टोर को उनका पुत्र आयुष चलाता है। देवराज मलिक के पास मकान, गाड़ी और जमीन समेत करोड़ों रुपये की संपत्ति है। इसमें से अधिकतर संपत्ति आयुष के नाम पर है।

सभी आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक आंदोलन रहेगा जारी : यशवीर महाराज
बघरा स्थित योग साधना आश्रम के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर महाराज ने कहा कि धर्मांतरण करने वालों पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। लेकिन जब तक सभी आरोपी गिरफ्तार होकर जेल नहीं जाते, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। यदि 12 जून से पहले सभी आरोपी गिरफ्तार नहीं होते तो शामली में 12 जून को हिंदू महापंचायत की जाएगी।

उन्होंने कहा कि सुनने में आया कि युवक का खतना मुंबई में हुआ है। जिहादियों को चेतावनी देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में किसी भी हिंदू का धर्मांतरण किसी भी कीमत नहीं होने देंगे। कहा कि शामली के युवक के धर्मांतरण की जड़ें केवल यहीं नहीं कई प्रदेशों में फैली हुई है।