{"_id":"6a255bdd2c205ff3690d82e5","slug":"meerut-mla-atul-pradhan-said-bjp-can-even-commit-murder-to-win-elections-said-this-on-sangeet-som-2026-06-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: विधायक अतुल प्रधान बोले- चुनाव जीतने के लिए हत्या भी करा सकती है भाजपा, संगीत सोम पर कह दी ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: विधायक अतुल प्रधान बोले- चुनाव जीतने के लिए हत्या भी करा सकती है भाजपा, संगीत सोम पर कह दी ये बात
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Sun, 07 Jun 2026 05:24 PM IST
विज्ञापन
सार
सरधना विधायक अतुल प्रधान जलालपुर गांव में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे और अपनी बात बेबाकी के साथ रखी। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास अब मुद्दे नहीं हैं। इस सरकार में किसानों और युवाओं के साथ अन्याय हो रहा है।
सपा विधायक अतुल प्रधान
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
लावड़ कस्बे के जलालपुर गांव में आयोजित किसान-मजदूर विचार गोष्ठी एवं जनसभा में सरधना विधायक अतुल प्रधान ने भाजपा सरकार, शिक्षा व्यवस्था और किसानों की समस्याओं को लेकर जमकर हमला बोला। कहा कि चुनाव जीतने के लिए भाजपा किसी की हत्या भी करा सकती है। कार्यक्रम का आयोजन नरेश मीणा के नेतृत्व में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में किसान, मजदूर और ग्रामीण शामिल हुए।
विज्ञापन
Trending Videos
अपने संबोधन में सरधना के सपा विधायक अतुल प्रधान ने पूर्व विधायक संगीत सोम पर निशाना साधते हुए कहा कि वे 25 वर्ष तक विधायक रहने का दावा करते थे, लेकिन 2022 के विधानसभा चुनाव में जनता ने उन्हें जवाब दे दिया। लोकतंत्र में जनता का फैसला सर्वोपरि होता है और जनप्रतिनिधियों को जनता के हितों के लिए काम करना चाहिए। विधायक ने युवाओं के भविष्य को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि भर्ती परीक्षाओं में लगातार पेपर लीक होने की घटनाएं सामने आ रही हैं। इससे लाखों युवाओं की मेहनत और उम्मीदों पर पानी फिर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
अतुल ने कहा कि रोजगार की तलाश में जुटे युवाओं को बार-बार निराशा झेलनी पड़ रही है। निजी स्कूलों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि अभिभावकों पर अनावश्यक आर्थिक बोझ डाला जा रहा है। स्कूलों द्वारा निर्धारित दुकानों से सामान खरीदने के लिए दबाव बनाया जाता है, जिससे आम परिवारों की परेशानी बढ़ रही है। किसानों की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। सब्जियों और अन्य फसलों के दाम गिर रहे हैं, जबकि खेती की लागत बढ़ती जा रही है। किसान को उसकी उपज का लाभकारी मूल्य नहीं मिल पा रहा है।
उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की आय दोगुनी करने की बात करती है, लेकिन जमीनी स्तर पर किसान आर्थिक संकट से जूझ रहा है। उन्होंने भाजपा पर चुनावी राजनीति को लेकर भी हमला बोला और कहा कि जनता के मूल मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश की जाती है। उन्होंने ग्रामीणों से एकजुट रहने और अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने का आह्वान किया।
कहा कि वह सदन में भी जनता के हित के मुद्दे उठाते हैं। उनके मुद्दे शिक्षा, चिकित्सा, महंगाई आदि है। वह जनता के हर सुख-दुख में साथ खड़े हैं और क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष जारी रखेंगे। उनके ऊपर कितना भी बोझ डाल दे जनता, वह उठा लेंगे, लेकिन बेरुखी नहीं सह सकते। इस दौरान उन्होंने लावड़ से सैनी तक बनाई जा रही सड़क का उद्घाटन भी अतुल प्रधान ने किया। मुन्नू, जिले, बाबर, राहुल, अमर पाल आदि मौजूद रहे।
ये भी देखें...
Meerut: रोहटा में परिवार को बेरहमी से पीटा, युवक के निजी अंगों पर भी मारे डंडे; पूरे शरीर से बहता रहा खून
ये भी देखें...
Meerut: रोहटा में परिवार को बेरहमी से पीटा, युवक के निजी अंगों पर भी मारे डंडे; पूरे शरीर से बहता रहा खून
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन